Bihar : रात में हुई पार्टी और सुबह में मिली बीजेपी नेता की लाश

ब्लाइंड केस के लिए बनाई गई स्पेशल टीम

दीपक कुमार तिवारी

पटना। ख़बर बिहार के अररिया से है ।भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार झा उर्फ पप्पू झा का निजी आवास से कुछ दूरी पर एक मकान में संदिग्ध हालत में शव मिला। ये सबकुछ नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मुहल्ले में एक मकान में हुआ। भाजपा नेता के शव मिलने की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका व्यक्त की।

भाजपा कार्यकर्ता मौके पर एसपी के बुलाने की मांग करने लगे। जिसके बाद मौके पर एसपी अमित रंजन पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अगल-बगल के इलाकों का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराना सहित बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा नेताओं ने शव को सीढ़ी के पास संदिग्ध हालात में देख हत्या की आशंका व्यक्त की।

राजीव कुमार झा उर्फ पप्पू झा लंबे समय से भाजपा जुड़े हुए थे। मूल रूप से अररिया के जहानपुर के रहने वाले पप्पू झा नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड संख्या नौ में अपना मकान बनाकर रहते थे। लेकिन उनका शव उनके मकान में नहीं बल्कि मकान से थोड़ी दूरी पर कलियागंज के प्रकाश गुप्ता के मकान में संदिग्ध हालत में मिली। मकान का मुख्य गेट अंदर से बंद था। मकान को खरहैया बस्ती के रहने वाले प्रदीप कुमार मिश्र उर्फ टुल्लू मिश्र किराए पर लेकर वहां कार्यालय चलाते थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार,रात में चार लोग परिसर में मौजूद थे।किरायेदार प्रदीप मिश्र उर्फ टुल्लू मिश्र ने बताया कि बुधवार के शाम शिवपुरी के रोशन ठाकुर, सुनील झा ने उनसे मकान का चाभी लिया था। गुरुवार को सुबह जब रोशन ठाकुर को फोन किया गया तो रोशन ठाकुर ने बताया कि पप्पू झा उसी मकान में हैं और चाभी उन्हीं के पास है।

इसके बाद गुरुवार की दोपहर टुल्लू मिश्र साफ सफाई के लिए मजदूर को लेकर वहां पहुंचे तो पाया कि मकान का मुख्य गेट में ताला लगा है और सीढ़ी वाला गेट खुला है। काफी आवाज लगाने के बावजूद जब कोई नहीं निकला तो मजदूर को चहारदीवारी से कूद कर अंदर भेजा गया। लेकिन सीढ़ी के पास लाश देखते ही मजदूर सन्न रह गए।

इसके बाद 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। मृतक पप्पू झा की बाइक भी परिसर में ही लगी थी।
अगल बगल के लोग दबी जुबान में बीती रात मकान में कई लोगों के होने की बात करते हुए पार्टी मनाए जाने और शोरगुल होने की बात कह रहे हैं। मौके पर पहुंचे नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ने संदिग्ध हालत में शव मिलने की बात करते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पप्पू झा भाजपा के काफी पुराने कार्यकर्ता थे और संगठन में कई महत्वपूर्ण पद पर रहकर अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन किया था। ऐसे में समर्पित कार्यकर्ता का इस तरह चला जाना भाजपा परिवार के लिए जिला में अभूतपूर्व क्षति है।उन्होंने मामले की आधुनिक तरीके से गंभीरतापूर्वक जांच किए जाने की मांग की। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी अमित रंजन ने बताया कि पप्पू झा का शव संदिग्ध हालत में मिला है।आधुनिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया जा रहा है।जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading
    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक