बिहार में टीकाकरण 7 करोड के पार, बाहर से आए लोगों को भी टीका लगाने की हो रही कोशिश

पटना| बिहार में कोरोना टीके की खुराक देने का आंकड़ा अब सात करोड़ को पार कर गया है। सरकार टीकाकरण को लेकर लगातार अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी कहना है कि कोशिश हो रही है जो पर्व त्योहार के मौके पर भी जो लोग बाहर से आए हैं, उन्हें भी टीका लग सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि पांच करोड़ से ज्यादा लोगों को पहले खुराक का टीका लग चुका है और दूसरी खुराक पाए लोगों की संख्या भी करीब दो करोड़ पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि टीका के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को भी जो अभियान चलाया गया उसमें भी 15 लाख से अधिक टीके लगाए गए।

उन्होंने कहा कि कोशिश हो रही है पर्व त्योहार के मौके पर बाहर से आने वाले लोगों को जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उनको भी टीकाकरण कराने के लिए हमलोग प्रेरित कर रहे हैं, और उनको टीका भी लगाया जा रहा है।

यहां रहने वाले लोगों को जिन्हें टीका नहीं लगा है उनको भी प्रेरित किया जा रहा है।

इधर, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सात करोड़ कोरोना टीके की खुराक दिए जाने को बिहार की एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सप्ताह में पांच करोड़ लाभार्थियों को टीकाकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य दिसंबर तक आठ करोड़ से अधिक टीके की खुराकें दिए जाने का है। उन्होंने कोरोना टीका की पहली खुराक ले चुके व्यक्तियों से दूसरी खुराक अवश्य लेने की अपील की।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि जल्द ही घर-घर टीकाकरण को लेकर जिलावार टॉल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। टॉल फ्री नंबर पर फोन कर कोई भी व्यक्ति, दिव्यांग, वृद्धजन, गर्भवती-शिशुवती महिलाएं अपने घर पर टीकाकर्मी को बुलाकर कोरोना टीका ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले को सम्मानित किया जाएगा।

 

Related Posts

वॉशरूम में दो बार बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती !
  • TN15TN15
  • January 12, 2026

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को पिछले…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच