उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की चपेट में बिहार, जुदा हो सकते हैं बीजेपी-जदयू !

चरण सिंह राजपूत 
नई दिल्ली/लखनऊ/पटना। उत्तर प्रदेश का असर बिहार की नीतीश सरकार पर भी पड़ रहा है। नीतीश कुमार का सहयोगी पार्टी भाजपा से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले शराबबंदी को लेकर बीजेपी की तरफ से नीतीश की आलोचना और अब यूपी चुनाव को लेकर कोई निर्णायक सहमति न बनने से कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार सरकार के लिए यह सब कुछ ठीक नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश से बीजेपी के खिलाफ बना माहौल बिहार तक पहुंच सकता है। रोज-रोज की बीजेपी से चल रही तकरार से पीछा छुड़ाने के लिए नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के साथ हाथ भी मिला सकते हैं।
दरअसल शराबबंदी को लेकर जिस तरह से बीजेपी नेता जेडीयू को आंखें दिखा रहे हैं, उससे नीतीश कुमार अपने असहज महसूस कर रहे हैं। उधर, यूपी चुनाव को लेकर जेडीयू ने साफ कर दिया है कि वो अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में जदयू के चुनाव लड़ने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश ने कुछ समय पहले कहा था कि हमारी पार्टी की सब जगह शाखाएं हैं। अभी पार्टी के नेशनल एग्जीक्यूटिव की मीटिंग थी। उसमें भी लोगों ने इच्छा प्रकट की थी। ये तो नेशनल एग्जीक्यूटिव का काम है। एलायंस या अलग लड़ने के संबंध में पार्टी के लोग निर्णय लेंगे। यूपी में 200 सीटों पर लड़ने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, लेकिन उनके ही वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने साफ कर दिया है कि यूपी चुनाव को लेकर उनकी बीजेपी से कोई सहमति नहीं बन पाई है। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी और जेडीयू की राहें बिहार में जुदा हो सकती हैं। ऐसे में जदयू के पास राजद के साथ हाथ मिलाने के अलावा कोई चारा नहीं है। वैसे भी राजद और जदयू मिलकर पहले भी सरकार बना चुके हैं।
यह भी जगजाहिर है कि जातीय जनगणना पर भी बीजेपी से नीतीश के सुर नहीं मिल रहे हैं। जातीय जनगणना कराने की मांग पर अड़े राजनीतिक दल यह चाहते हैं कि जल्द से जल्द बिहार में जातीय जनगणना हो। इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की भी बात कही है। उनकी बात को राजद, कांग्रेस की तरफ से समर्थन भी मिल चुका है। सिवाय बीजेपी के। जातीय जनगणना के लिए जदयू की ओर से भी बीजेपी पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन वो नहीं मान रही।

Related Posts

JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा…

Continue reading
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

  • By TN15
  • June 7, 2026
सीटू ने की रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की निंदा

‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

  • By TN15
  • June 7, 2026
‘बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर…’ संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

  • By TN15
  • June 7, 2026
LPG Price Hike : तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, 29 रुपए और बढाए

JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

  • By TN15
  • June 7, 2026
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, ‘ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन’

 आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

  • By TN15
  • June 7, 2026
 आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष,  प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी बने कार्यकारी अध्यक्ष 

अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ

  • By TN15
  • June 7, 2026
अंतरराष्ट्रीय विश्व पर्यावरण दिवस व बाल दिवस पर जनवादी महिला समिति ने किया पौधरोपण, बच्चों में बांटी पर्यावरण की समझ