ओवैसी के समर्थन से बाहुबली अतीक ने पत्नी शाइस्ता को मैदान में उतरा : UP चुनाव

द न्यूज़ 15
प्रयागराज। प्रयागराज की इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM ) ने माफिया डॉन और पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को मैदान में उतारा है।यह सीट कभी अतीक का गढ़ मानी जाती थी।

हालांकि पार्टी द्वारा उनकी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन AIMIM के संभागीय प्रवक्ता अफसर महमूद ने पुष्टि करते हुए कहा कि वह इलाहाबाद पश्चिम से पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

वर्तमान में इस सीट का प्रतिनिधित्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कर रहे हैं।

अतीक की पत्नी कुछ महीने पहले AIMIM में शामिल हुई थीं और उस समय पार्टी नेताओं ने कहा था कि अतीक और उनके परिजन पांच विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं।

अतीक अपने परिजनों और सहयोगियों के साथ AIMIM में शामिल हुए थे, जिसकी घोषणा उनकी पत्नी शाइस्ता ने कुछ महीने पहले प्रयागराज में हुई एक जनसभा में की थी। उन्होंने पूर्व सांसद द्वारा भेजे गए एक भावनात्मक पत्र को भी पढ़ा था जिसमें उन्होंने पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर अपना विश्वास जताया था।

अतीक अहमद इस समय गुजरात की जेल में बंद है।

Related Posts

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

Continue reading
सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक