बजट में बिहार को मिली कई बड़ी सौगातें

58 हजार करोड़ से अधिक की सौगात, विशेष आर्थिक सहायता और टूरिज्म पैकेज

अभिजीत पाण्डेय

पटना। निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार का तीसरा बजट पेश किया। इस बजट से बिहार को मोदी सरकार ने कई बड़ी सौगातें दि हैं। बजट में बिहार के लिए 26 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही हाईवे, एयरपोर्ट, कॉलेज का ऐलान किया गया।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया गया है। इसमें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं मिला है, लेकिन कुछ ऐसी घोषणाएं हुई हैं जो विशेष है। बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के पैकेज के अतिरिक्त 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक के फंड विभिन्न मदों में दिये जाएंगे। पहले बजट में बिहार के अंदर सड़कों का जाल बिछाने के लिए 26000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, वहीं पिरपैंती पावर प्लांट के लिए 21 हजार करोड़ रुपये दिये जाने की घोषणा की गई है। जबकि बाढ़ प्रबंधन के लिए 11 हजार 500 करोड़ की परियोजना का भी ऐलान किया गया है। इसके साथ ही टूरिज्म पैकेज की भी घोषणा की गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि पटना से पूर्णिया के बीच एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. इसके लिए फंड की भी घोषणा की. इसके अतिरिक्त बक्सर से भागलपुर के बीच हाईवे बनाने और बोधगया से राजगीर वैशाली होते हुए दरभंगा तक हाईवे बनाने का भी ऐलान किया. इससे गया, नालंदा और दरभंगा समेत कई जिलों को फायदा मिलेगा. वहीं, बक्सर में गंगा नदी पर दो लाइन का एक फूल भी बनाए जाने की घोषणा की गई.

वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में बाढ़ की समस्या के निजात के लिए पानी के लिए भारत सरकार नेपाल के साथ मिलकर काम करेगी. राज्य में बाढ़ नियंत्रण के लिए इस बजट में 11500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. कोसी इंट्रा स्टेट लिंक और 20 अन्य परियोजनाएं के लिए खर्च होंगे. कोसी नदी से बाढ़ का सर्वे कराएंगे.
वित्त मंत्री ने गया के विष्णुपद मंदिर और बोधगया के महाबोधि मंदिर में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर बनाकर धार्मिक पर्यटन विकसित करने की घोषणा की. नालंदा को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का ऐलान किया गया. इसके लिए केंद्र सरकार सहायता देगी. राजगीर मंदिर का भी विकास होगा. गर्म जल कुंड को सुंदर बनाया जाएगा.
निर्मला सीतारमण ने कहा कि अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर केंद्र सरकार बिहार के गया में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी, जिससे पूर्वी क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी. वित्त मंत्री ने घोषणा की की केंद्र सरकार बिहार में कई एयरपोर्ट मेडिकल कॉलेज और भारत इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना की जाएगी. नए एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज किन स्थलों पर बनाए जाएंगे इसकी घोषणा अभी बाकी है.

  • Related Posts

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading
    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

    बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व