Bihar Crime : जहरीली शराब के लिए स्प्रिट की सप्लाई थाने से होने का आरोप, छपरा में 53, सीवान में 4 की गई जान

कुछ दिन मशरख पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रिंट मेंस्प्रिट  के कंटेनर जब्त किये थे और इसे थाना परिसर में रखा गया था
बिहार में जहरीली शराब से होने वाली मौतों का आंकड़ा 57  पहुंच गया है। छपरा में 53 लोगों की मृत्यु हुई थी, जबकि सीवान में भी 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं शराब बनाने में प्रयोग होने वाली स्प्रिट की सप्लाई थाने से होने का आरोप लग रहा है। एक अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार मशरक थाने में जब्त कर रखी गईस्प्रिट  गायब है। दरअसलस्प्रिट  कंटेनर में रखी हुई थी और कंटेनर थाने से गायब है। इसके सबूत के तौर पर ग्रामीणों की ओर से एक वीडियो बनाकर उत्पाद विभाग के मुख्य सचिव केके पाठक को भेजा गया है।

मशरख थाने सेस्प्रिट के कंटेनर गायब

दरअसल मशरख थाने में पुलिस द्वारा जब्त की गई स्प्रिट के कंटेनर रखे हुए थे लेकिन अब कई कंटेनर गायब हैं। कुछ दिन पहले मशरख पुलिस ने बड़ी संख्या मेंस्प्रिट  के कंटेनर जब्त किये थे और थाना परिसर में रखा गया था लेकिन अब ये कंटेनर गायब है। बता दें कि ज्वाइंट कमिश्नर कृष्णा पासवान और डिप्टी सेक्रेटरी निरंजन कुमार ने थाने पहुंचकर परिसर की जांच की। यहां उन्होंने ड्रम में मौजूदस्प्रिट  का सैंपल जांच के लिए पटना भेज दिया है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चौकीदार और पुलिस की मदद से थाने सेस्प्रिट  की सप्लाई की गई।

विधानसभा में विपक्षी दलों से नीतीश सरकार को घेरा

वहीं जहरीली शराब से हुई मौतों पर बिहार विधानसभा में बीजेपी समेत विपक्षी दलों ने हंगामा किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाज की। हंमागे के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने 12  बजे विधानसभा की कार्रवाई स्थगित कर दी।
बता दें कि मरने वालों का आंकड़ा 57  हो गया है। मरने वालों में 17 लोग मशरख से हैं। वहीं मरने वालों में तीन लोग शामिल हैं, जो खुद ही शराब बेच रहे थे, जबकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मशरख के थानेदार और चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है। वहीं डीएम ने मढ़ौरा के एसडीपीओ को ट्रांसफर करने और विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा भी कर दी है।
दरअसल शराब कांड के बाद नेताओं की बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है। इसी बीच बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने दावा किया है कि जहरीली शराब को सहन करने के लिए शरीर की इम्युनिटी बढ़ानी होगी।

जो पिएगा वो मरेगा : नीतीश कुमार  

उधर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गुरुवार को जहरीली शराब से होने वाली मौतों को लेकर एक बयान दे दिया, जिस पर विपक्षी उन्हें घेर रहे हैं। शराब कांड से होने वाली मौतों पर सीएम नीतीश कुमार मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो पियेगा वो मरेगा ही।

  • Related Posts

    लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

    बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और पूर्व…

    Continue reading
    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    कानपुर नगर पुलिस ने महज चार दिनों में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

    • By TN15
    • June 7, 2026
    लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा

    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

    • By TN15
    • June 7, 2026
    जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

    उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

    • By TN15
    • June 7, 2026
    उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध इलाहाबाद उच्च न्यायालय की कड़ी टिप्पणियाँ: विधि के शासन और लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था पर एक विमर्श

    शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

    • By TN15
    • June 7, 2026
    शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    • By TN15
    • June 6, 2026
    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग