बिहार : चोरी करने के बहाने बुलाया, चाकू से गोदकर बेरहमी से की हत्या

दोस्त की बहन से था अफेयर

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार के वैशाली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां वैशाली पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वारदात बीते 17 मई की है। पुलिस ने हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास एक गली के पीछे झाड़ियों से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। उसके बाद अज्ञात शव की पहचान की गई थी।

मृतक की पहचान मोहम्मद अमन के रुप में हुई, जो की छोटी मड़ई नगर थाना का रहने वाला था। मृतक अमन के पिता मोहम्मद असलम ने एफआईआर दर्ज करवाई थी।उसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वैशाली पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम का गठन किया था। इसके बाद नगर थानाध्यक्ष राजेश शरण और जिला सूचना इकाई को शामिल किया गया।

वैशाली पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हत्याकांड में शामिल मोहम्मद अली और गोलू पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी छोटी मड़ई के ही रहने वाले हैं। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि आरोपी की मदद से घटना में

इस्तेमाल किए गए चाकू को झाड़ी से बरामद कर लिया गया है।मामले में दूसरे आरोपी गोलू पासवान की गिरफ्तारी भी हो गई है।एसपी हर किशोर राय ने बताया कि आरोपी गोलू पासवान की ममेरी बहन के साथ मृतक मोहम्मद अमन का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे आरोपी और उसके परिजन नाराज चल रहे थे।

मृतक मोहम्मद अमन और दोनों आरोपी दोस्त थे। एसपी ने बताया कि ये सब मिलकर चोरी करते थे। घटना के दिन भी मृतक को चोरी करने के बहाने उसके दोस्तों ने बुलाया था। अमन के घटनास्थल पर पहुंचने पर दोनों आरोपियों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ी के पास छोड़ कर फरार हो गए।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !