दिल्ली में बिहार के लड़के की हत्या : अमित शाह से बात करेंगे चिराग पासवान, RJD बोली- ‘हम बिहारियों की…’

बिहार के युवक (डिलीवरी बॉय) की दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं उसका एक दोस्त घायल है. यह मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस घटना पर आज (मंगलवार) केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि यह जितना दुखद है उतना ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वे गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से बात करेंगे।

उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी के सांसद कमेटी दौरे पर थे मगर वे दौरे को बीच में से छोड़कर आज शाम तक पीड़ित परिवार से मिलेंगे। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद वे उनसे जानकारी लेंगे और फिर उसी के आधार पर हम गृह मंत्री से बातचीत करेंगे। इस बात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि बिहारी होने की वजह से किसी की जान ली जाए। कार्रवाई हुई है. दोनों सरकार इस बात को सुनिश्चित करेगी कि ऐसा दोबारा न हो।

मनोज झा ने कहा- हम कीड़े-मकोड़े हैं?

दूसरी ओर इस घटना पर विपक्ष हमलावर है. घटना को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, “कहां चले गए बड़े-बड़े सूरमा जो बिहार जाकर बड़ी-बड़ी बातें करते थे? एक राज्य को आप इतना कम आंक रहे हैं कि उस राज्य का एक आदमी जो यहां है आपने उसे गोली मार दी?”

सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने आगे कहा, “आपको लगता है कि हम बिहारियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है? हम कीड़े-मकोड़े हैं? हमारी जरूरत भी लो और जब चाहो हमसे छुटकारा पा लो. देश के गृह मंत्री चुप हैं. बिहार चुनाव में क्या-क्या बोल रहे थे? ये आया बिहार के हिस्से में? मुआवजा दे दोगे… यही तो जंगलराज है… जंगलराज की उपमा यहां लागू होनी चाहिए।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    • By TN15
    • September 3, 2026
    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 3, 2026
    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    • By TN15
    • September 3, 2026
    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी