अलकतरा के ड्रम में कूदे ‘बिहार वाले बाबा’

-लगाए मोदी और भारत माता के समर्थन में नारे
-कैमूर निवासी बाबा की हरकत से मचा हड़कंप
-पुलिस जांच में जुटी
-अयोध्या में अनोखा प्रदर्शन

कैमूर/अयोध्या।ब्यूरो।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा के दौरान एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। बिहार के कैमूर जिले से आए एक बाबा अचानक सड़क किनारे रखे अलकतरा (तारकोल) के ड्रम में कूद गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस-प्रशासन में हड़कंप छा गया।

यह घटना अयोध्या के तारुन क्षेत्र अंतर्गत रामपुर भगन के पास सूर्यकुंड के नजदीक की है, जहां साधु-संतों का एक जत्था परिक्रमा में शामिल होने के लिए पहुंचा था। उसी दौरान मोहनिया थाना क्षेत्र के बिलोरी गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह उर्फ ‘बिहार वाले बाबा’ अचानक एक अलकतरा भरे ड्रम में कूद गए।

ड्रम से लगाए मोदी और भारत माता के समर्थन में नारे:

बाबा ने ड्रम के अंदर से ही जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने “भारत माता की जय” और “जो राम कहेंगे वही होगा” जैसे नारे लगाए। बाबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा, “इस देश में वही होगा जो नरेंद्र मोदी चाहेंगे। हम देश के बाबा हैं, पुलिस को हमारे पीछे होना चाहिए।”

ड्रम से निकाले गए, अस्पताल में भर्ती:

बाबा के शरीर पर काफी मात्रा में अलकतरा लग गया था। उन्हें तत्काल ड्रम से बाहर निकाला गया और तारकोल हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। प्राथमिक जांच के आधार पर यह आत्मप्रदर्शन जैसा कृत्य माना जा रहा है, जिसकी गहन जांच जारी है।

परिवार को दी गई सूचना, निगरानी में रखे गए बाबा:

तारुन थाना पुलिस ने बताया कि बाबा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बाबा ने यह कदम क्यों उठाया—क्या यह किसी नाराजगी का परिणाम था या फिर कोई अन्य कारण।

इस अनोखी घटना ने 84 कोसी परिक्रमा के दौरान अचानक सनसनी फैला दी और लोगों में कौतूहल का विषय बन गई।

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

    डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

    ‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

    ‘सभी सवालों का दूंगा जवाब’, विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया  

    कामरेड सीताराम येचुरी के जन्मदिवस पर सादर स्मरण एवं क्रांतिकारी लाल सलाम!

    कामरेड सीताराम येचुरी के जन्मदिवस पर सादर स्मरण एवं क्रांतिकारी लाल सलाम!

    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश

    • By TN15
    • August 11, 2026
    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश