बिहार : गंगा का जलस्तर घटा तो अब लोगों को सताने लगी भविष्य की चिंता

 सब कुछ लील गई बाढ़, दीपक कुमार तिवारी। पटना।

उफनती गंगा कुछ शांत हुई तो राहत शिविरों में रहने वाले लोगों को अब भविष्य की चिंता सताने लगी। टापूनुमा गांव के लोगों पर बाढ़ का प्रकोप इस तरह हावी हो गया है कि कई लोग बेघर हो गए हैं साथ ही युवा बेरोजगार हो गए हैं। खेती करने वालों की भूमि पिछले एक सप्ताह से अधिक दिनों से बाढ़ के पानी में डूबी है।
कई लोग आज भी राहत शिविर में शरण लिए हुए हैं। फिलहाल गंगा के जलस्तर में भले कमी आई हो लेकिन बाढ़ पीड़ितों की परेशानियां काम नहीं हो रही हैं। गंगा के किनारे दियारा क्षेत्रों से बाढ़ का पानी उतरने लगा है, लेकिन कई इलाकों में हो रही बारिश से लोग परेशान हैं।
भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड के कसमाबाद, शाहाबाद, कल्याणपुर, अठगामा गांव में एक दर्जन से अधिक घर या तो क्षतिग्रस्त हो गए हैं या गिर गए हैं। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि नीचे बाढ़, ऊपर से बारिश के कारण हमारी परेशानी कम नहीं हो रही। पटना के दियारा इलाकों के हालत भी कमोबेश ऐसी ही बनी हुई है। नकटा दियारा, कुर्जी बिंदटोली, मानस दियारा गांव में पानी कम जरूर हुआ है लेकिन पूरी तरह उतरा नहीं है। अभी भी लोग राहत शिविरों में आश्रय लिए हुए हैं। कई लोग सामुदायिक रसोई में भोजन कर रहे हैं।
मानस दियारा के रहने वाले कई लोग ऐसे हैं जिन्हें अपने आशियाने की चिंता है। ऐसे लोगों का कहना है कि बस गंगा मैया हमारे आशियाने नहीं छीने। लोगों के घर के सामान तो पहले ही बाढ़ के पानी मे बह गए हैं। कुर्जी बिंदटोली में भी पानी उतरने लगा है। बिंदटोली मोड़ पर बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाए गए बड़े शेड में रहने वाले लोगों को भी भविष्य की चिंता सता रही है। उनका दर्द है कि हर साल तिनका-तिनका जोड़कर सामान जुटाते हैं और बाढ़ उसे बहाकर ले जाती है। हालांकि, उन्हें इस बात का सुकून है कि प्रशासन द्वारा पशुओं के लिए चारा उपलब्ध हो रहा है।
गंगा के जलस्तर की बात करें तो लगातार नीचे आ रहा है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक, गंगा का जलस्तर मनेर, दीघा घाट, गांधी घाट, हाथीदह में लगातार काम हो रहा है। अगले 24 घंटे में जलस्तर में और कमी होने की संभावना है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग