असद की चैट से बड़ा खुलासा, उमेश पाल की हत्या से 5 दिन पहले वकील ने भेजी थी उसकी फोटो

Umesh Pal Murder: पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अतीक अहमद के बेटे असद की मोबाइल चैट से बड़ा खुलासा हुआ है. असद और उसके वकील की मोबाइल चैट सामने आई है. वकील खान सौलत हनीफ ने हत्याकांड से 5 दिन पहले उमेश पाल की फोटो असद को भेजी थी.

19 फरवरी, 2023 को वकील ने असद के मोबाइल पर उमेश पाल की फोटो भेजी थी. इसके ठीक पांच दिन बाद 24 फरवरी को उमेश पाल की प्रयागराज में दिन दहाड़े गोली और बम से हमला कर हत्या कर दी गई थी. इस दौरान उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हुई थी. उमेश पाल 2005 में हुए विधायक राजू पाल हत्याकांड में अहम गवाह थे. इस हत्याकांड में अतीक के बेटे असद को भी सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था.

उमेश पाल की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अतीक अहमद, अशरफ, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक के दो बेटों, सहयोगी गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और 9 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था.

उमेश पाल की हत्या का आदेश अतीक अहमद ने दिया था. उस समय वह गुजरात की साबरमती जेल में बंद था. हत्या की साजिश उसके भाई अशरफ ने बरेली जेल में बैठकर रची थी.

उमेश पाल हत्याकांड के 6 आरोपी मारे जा चुके

उमेश पाल हत्याकांड के तीन दिन बाद 27 फरवरी को पुलिस ने एक आरोपी अरबाज को मार गिराया था, जबकि 6 मार्च को एक अन्य आरोपी उस्मान भी मुठभेड़ में मारा गया था.

हत्याकांड के 49वें दिन 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने झांसी के पारीछा डैम के अतीक के बेटे असद को एक अन्य आरोपी गुलाम के साथ घेर लिया. पुलिस के साथ मुठभेड़ में दोनों मारे गए थे.

अतीक-अशरफ की हत्या

15 अप्रैल को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर मीडिया के कैमरों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दोनों को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया था. अस्पताल की इमरजंसी के बाहर पत्रकार के भेष में पहुंचे शूटर्स ने गोलियां बरसाकर दोनों को मार दिया था. पुलिस ने तीन हमलावरों को पकड़ लिया था

  • Related Posts

    ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
    • TN15TN15
    • February 27, 2026

    अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

    Continue reading
    लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    लखनऊ। नीला ड्रम केस के आरोपी अक्षत प्रताप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?