भारत विरोधी कंटेंट दिखाने पर आईबी मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई : 7 इंडियन और एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ब्लॉक

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कड़ा कदम उठाते हुए 7 भारतीय और एक पाकिस्तानी यूट्यूब न्यूज चैनल को आईटी नियम 2021 के तहत ब्लॉक किया है। ब्लॉक किये गये यूट्यूब न्यूज चैनल को आईटी नियम, 2021 के तहत ब्लॉक किया है। ब्लॉक किये गये यूट्यूब चैनलों के 114 करोड़ से अधिक व्यूज और 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर थे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि ब्लॉक हुए यूट्यूब चैनलों द्वारा फेक और भारत विरोधी सामग्री फैलाई जा रही थी। ब्लॉक किये गये चैनलों पर आरोप है कि ये भारत में दहशत पैदा करने, सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने और साम्प्रदायिक विद्ेष भड़काने वाले कंटेंट लोगों को परोस रहे थे। इसके अलावा जो भी खबरें इनमें प्रसारित हो रही थीं वो असत्यापित थी।
इससे पहले भी हुई कार्रवाई ज् इससे पहले इसी साल जुलाई में भी भारत सरकार ने 78 यूट्यूब न्यूज चैनल और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इस संबंध जानकारी देते हुए हुए कहा था कि इन यूट्यूब न्यूज चैनलों और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को पूरी तरह से बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया।
जुलाई में अनुराग ठाकुर ने बताया था कि गत दो साल में केंद्र सरकार की ओर से 560 यू्ट्यूब यूआरएल को ब्लॉक किया गया। ब्लॉकि गये इन यूट्यूब न्यूज चैनलों पर व्यूअर्स संख्या 68 करोड़ से भी ज्यादा थी। संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी को बाहर करने पर शरद पवार की पार्टी का तंज, जब आलाकमान के लिए खतरा बनते हो तो बीजेपी आपका कद घटा देती है। इस साल की शुरुआत में भी 16 यूट्यूब न्यूज चैनल को केंद्र सरकार ने बंद किया था। इसमें भारत के १० चैनल और पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले 6 यूट्यूब न्यूज चैनल शामिल थे। इन चैनलों पर आरोप था कि ये नेशनल सिक्योरिटी और सार्वजनिक व्यवस्था में भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रहे थे। ऐसे में आईटी एक्ट 2021 के तहत यह कार्रवाई की हुई थी। इसके अलावा इसी साल 22 यूट्यूब न्यूज चैनल, तीन ट्वीटर अकाउंट और एक फेसबुक अकाउंट को भी ब्लॉक किया गया था। इसके साथ ही एक न्यूज वेबसाइट को भी बंद किया गया था। ब्लॉकि गये गये इन चैनलों पर व्यूअर्स संख्या 250 करोड़ पार थी। इस चैनलों पर भारतीय सेना और भारत के विदेशी मामलें को लेकर फेक और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही थी।

  • Related Posts

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    नई दिल्ली : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)…

    Continue reading
    अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा’

    चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर हो रहे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग