बिहार में टला बड़ा हादसा, सत्याग्रह एक्सप्रेस की 15 बोगियां बिना इंजन पटरी पर दौड़ी, बाल बाल बचे यात्री

बिहार में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। महोद्दीपुर गुमटी पर पहुंचतने ही ट्रेन में जोर का झटका लगा, जिसके बाद 15 बोगियां बिना इंजन ट्रैक पर रेंगने लगी और चालक चार बोगी लेकर आगे चला गया 

बेतिया। नरकटियागंज-मुजफ्फरनगर रेलखंड पर गुरुवार सुबह बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। मझौलिया बेतिया रेलवे स्टेशन के बीच महोद्दीपुर रेल गुमटी के पास 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस की ईंजन कई बोगी छोड़कर चली गई, जिसके बाद बोगियां बिना इंजन के पटरी पर दौड़ने लगी। हालांकि चार बोगी को लेकर ईंजन अभी 100 मीटर आगे बढ़ी थी कि चालक को इसकी जानकारी लग गई। चालक ने आपातकाल ब्रेक लगाकर ईंजन समेत चार बोगियों को रोका। उसके बाद फिर से सभी बोगियों को जोड़कर ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन का रेल फाटक के समीप खड़ी रही। मामले को लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया। बताया जाता है कि बोगियों को कनेक्ट करने के लिए लगाए गये कपलिंग के अचानक टूट जाने के कारण यह हादसा हुआ।

रक्सौल से निर्धारित समय पर खुली थी सत्याग्रह

बताया जा रहा है कि रक्सौल आनंद बिहार सत्याग्रह एक्सप्रेस रक्सौल से रक्सौल से निर्धारित समय पर खुली थी। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास महोददीपुर रेल गुमटी के पास पहुंची थी। ट्रेन में सवार यात्री राकेश कुमार ने बताया कि मझौलिया से ट्रेन खुली थी तो रुक-रुक कर हिचकोले खा रही थी लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया। महोद्दीपुर गुमटी पर पहुंचते ही जोर का झटका लगा और ईंजन समेत चार बोगी लेकर चालक ने ध्यान नहीं दिया। महोद्दीनपुर गुमटी पर पहुंचते ही जोर का झटका लगा और ईंजन समेत चार बोगी लेकर पायलट चला गया, जबकि १५ बोगियां ट्रैक पर यूं ही रेंगने लगी।

  • Related Posts

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    रीवा । किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    संयुक्त किसान मोर्चा ने बेटी कल्पना मिश्र को न्याय दिलाने आंदोलन का किया समर्थन

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल

    निशान

    निशान