नाबालिग की आबरू की बोली लगाई 1.11 लाख,पुलिस ने मारी इंट्री तो मचा हड़कंप

 सासाराम। बिहार के पंचायतों में अक्सर ऐसे फैसले लिए जाते हैं, जो हैरान करनेवाले होते हैं। कई बार गंभीर मामले में भी दोषी को बचाने की कोशिश की जाती है। इस बार मामला नाबालिग लड़की से हुए दुष्कर्म से जुड़ा है। जिसमें दोषी को जेल भेजने की जगह पंचायत ने पीड़िता के आबरू की कीमत लगा दी। पंचायत ने पीड़िता को चुप रहने के एवज में 1.11 लाख देने की बात कही। लेकिन महीनों गुजर जाने के बाद भी पीड़िता को यह पैसा नहीं मिला। अब पीड़िता ने मामले में एसपी के पास न्याय की गुहार लगाई है।

यह पूरा मामला सहरसा थाना क्षेत्र के महिषी थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। जहां पीड़िता की मां ने बताया कि बीते चार जनवरी की शाम मेरी नाबालिग लड़की खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान घात लगाए एक 21 वर्षीय युवक उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। जिस दौरान जब वह चिल्लाने लगी तो उसका मुंह बंद कर दो सौ मीटर दूरी पर स्थित एक घर में ले जाकर दुष्कर्म किया।
जब मां व परिजन अपनी बेटी को ढूंढते वहां पहुंची तो सभी को गाली-गलौज देकर भगा दिया। जिसके बाद वह एक अन्य व्यक्ति साथ गयी तो रात एक बजे करीब बेटी घर से निकल सकी। जिसके बाद उसने परिजनों को दुष्कर्म होने की बात कही।
महिला ने बताया कि इस संबंध में अगले दिन सुबह पंचायत हुई। जिस पंचायत में बेटी की शादी के लिए एक लाख 11 हजार रुपये देने की बात कही गई। लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी जब रूपया नहीं मिला तो रूपया मांगने घर गई। जहां मौजूद पांच नामजद सहित सभी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज किया।
पंचायत से न्याय नहीं मिलने पर करीब एक महीने बाद पीड़ित ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग किया। एसपी ने निर्देश पर मामला संज्ञान में आते हीं रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एससीएसटी थानाध्यक्ष नागमणि ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज