भूपेश बघेल सरकार तुष्टिकरण की कर रही राजनीति : सरोज पांडेय

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली | बीजेपी सांसद और यू पी की सह चुनाव प्रभारी सरोज पांडेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का निशाना साधा है। सरोज पांडेय ने कांग्रेस पर वर्षों से अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि एक और जहां नरेंद्र मोदी सरकार अयोध्या में तेजी से भगवान श्रीराम का मंदिर बनवा रही है वहीं कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार एक पाकिस्तानी संस्था को लगभग 25 एकड़ जमीन देने जा रही है।

सरोज पांडेय ने एक इश्तहार की फोटो के जरिये , ट्वीट कर आरोप लगाया , “छत्तीसगढ़ सरकार ने दावते इस्लामी (पाकिस्तानी की सुन्नी इस्लामिक संस्था) के लिए 25 एकड़ जमीन देने का फैसला किया है और तहसीलदार द्वारा समाचार पत्रों में इश्तहार निकाला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आपको बताना होगा की इसकी आवश्यकता क्यों पड़ गई क्योंकि इस आवंटन पर मुझे आपत्ति है।”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए, उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, “एक ओर वर्षों कांग्रेस श्रीराम मंदिर निर्माण का विरोध करती आई है और जब श्रीराम के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी जी तेजी से मंदिर का निर्माण करा रहे हैं, तो कांग्रेस कहां पीछे रहने वाली है छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी संस्था को लगभग 25 एकड़ भूमि देने जा रही है! परंतु ऐसा होने नही देंगें।”

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दे रखी है वहीं छत्तीसगढ़ से ही ताल्लुक रखने वाली राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय को भाजपा ने उत्तर प्रदेश का सह चुनाव प्रभारी बना कर काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी हुई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के इस भूमि विवाद का मुद्दा उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भी उठना तय माना जा रहा है।

Related Posts

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

Continue reading
सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

  • By TN15
  • October 17, 2026
गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…