मंच के प्रदेश कार्यालय में चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि और विजय पथिक की जयंती मनाई गई
नोएडा। भारतीय सोशलिस्ट मंच ने प्रदेश कार्यालय पर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि और विजय सिंह पथिक की जयंती मनाई। इस अवसर पर दोनों क्रांतिकारियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए मौजूदा हालत पर वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से जाति और धर्म के नाम पर नफरत पैदा की जा रही है। रोजगार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। केंद्र सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को कब्जा कर सत्ता के लिए लगा दिया है। अमेरिका से ट्रेड डील में कृषि बाजार को खोल दिया गया है। किसानों ही नहीं पूरे देश को बर्बाद करने की तैयारी सरकार ने कर दी है। ऐसे में देश को दूसरी आजादी की लड़ाई की जरूरत है। चंद्रशेखर आजाद और विजय पथिक जैसे क्रांतिकारियों के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। देश को बचाने के लिए अब हर देश भक्त को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर, बीडीसी डॉ. नरेंद्र,उस्मान भड़ाना, तंवर,रामा,सतवीर निर्वाण,राकेश कुमार,पप्पू राम,फरमान, रहमान,सुनील आदि मौजूद रहे।








