राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर दलित उत्पीड़न रोकने की मांग की
नोएडा। भारतीय सोशलिस्ट मंच के बैनर तले सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी को ज्ञापन दिया गया। इस ज्ञापन में दलित विरोधी मानसिकता वाले जातिवादी जालसाज शिकारियों पर सख्त कार्यवाही मांग की गई है।
भारतीय सोशलिस्ट मंच का मानना है कि ऊंच-नीच की भावना और जातिवाद देश की तरक्की में रोड़ा है इस जातिवाद को खत्म करना अति आवश्यक है। इसके लिए सरकार को सख्त से सख्त पहल करनी चाहिए। यह व्यवस्था न केवल दलितों बल्कि पूरे समाज और देश के लिए घातक है।
चाहे गरीब हो,मजदूर हो, उच्च अधिकारी हो या देश का चीफ जस्टिस हो जातिवादी मानसिकता किसी को भी नहीं बख्शती। इसलिए भारतीय सोशलिस्ट मंच का कहना है कि देश की मजबूती,तरक्की और देश को फिर से सोने की चिड़िया बनाने के लिए भाईचारे को मजबूत करना पड़ेगा जाति के नाम पर ऊंच-नीच के भेद को हर हाल में उखाड़ फेंकना अति आवश्यक है।
हाल ही में सर्वोत्तम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का प्रयास दूसरी घटना रायबरेली में एक दलित/वाल्मीकि समाज के व्यक्ति हरिओम को सरेआम पीट पीट कर मार देना व तीसरी घटना हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार की जातिगत भेदभाव के कारण आत्महत्या करने को मजबूर कर देना है इन तीनों घटनाओं से इस बात का निष्कर्ष निकाला जा सकता है इन तीनों घटनाओं में पीड़ित/अपमानित एक ही वर्ग के व्यक्ति है अर्थात दलित जाति के जहां तक सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस का सवाल है वह संवैधानिक व्यवस्था में सर्वोच्च न्यायिक पद पर काबिज हो सकते हैं लेकिन जातिवादी मानवता विरोधी असामाजिक तत्व सामाजिक व्यवस्था में उनकी स्थिति में बदलाव नहीं देखना चाहते है
जब देश के सर्वोत्तम संवैधानिक पदों पर बैठे हुए लोगों की और ब्यूरोक्रेसी में सबसे ताकतवर पद पर बैठे हुये लोगों की सामाजिक स्थिति श्रेणीबद्ध सामाजिक असमानता की शिकार है तो हरिओम वाल्मीकि की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है जो श्रेणीबद्ध जातिगत असमानता किताब के सबसे निचले पायदान पर है।
सर्वोत्तम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले कथित वकील का सोशल मीडिया पर महिमामंडन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो ऐसे मानवता विरोधियों लोगों की भारतीय सोशलिस्ट मंच कड़े शब्दों में निंदा करता है। इस मौके पर प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत,जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर, सुरेश, गौरव मुखिया, प्रियांशू, हेमंत, राजा,सलमान, राहुल,मनोज,शंकर,देव, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।






