नोएडा। भारतीय सोशलिस्ट मंच के साथियों ने भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर सेक्टर 35 नोएडा में श्रद्धांजलि अर्पित की उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया उनकी सबसे मशहूर बात उनकी ईमानदारी और सादगी रही है। दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उनके पास न खुद का पक्का घर था, न गाड़ी। सादगी का एक प्रसिद्ध किस्सा यह है कि
एक बार एक विधायक ने उनसे पूछा कि घर क्यों नहीं बनवाते,कहां रहोगे तो उन्होंने कहा कि और कहां रहूंगा,अपने गांव में ही रहूंगा। ऐसे सिद्धपुरूष को आज उनकी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करने के मौके पर चाचा जी,राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर, मनोज, मोहित बेसोया,लक्की, मणिलाल आदि साथी मौजूद रहे।








