भारत विकास परिषद श्री राधा कृष्ण शाखा ने अपना आशियाना में की भोजन वितरण की सेवा

करनाल, (विसु)। भारत विकास परिषद श्री राधा कृष्ण शाखा की ओर से अपना आशियाना( बेसहारों का अपना घर) में भोजन वितरण की सेवा की गई। श्री राधा कृष्ण शाखा सदैव से सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही है तथा विभिन्न प्रकार के सेवा और संस्कार के प्रकल्प करती रही है। यह सेवा प्रकल्प प्रांतीय संयोजक( युवा संस्कार) प्रियंका कठपाल के मार्गदर्शन में और शाखा अध्यक्ष उमेश तनेजा की अध्यक्षता में किया गया। प्रियंका कठपाल ने यह प्रकल्प करते हुए कहा की हमारी संस्कृति में “नर सेवा, नारायण सेवा” मानी गई है। किसी जरूरतमंद की सेवा साक्षात ईश्वर की सेवा के समान है उन्होंने अपना आशियाना के मुख्य सेवादार राजकुमार अरोड़ा और पाल जी की प्रशंसा करते हुए कहा की उनके द्वारा की जा रही सेवा का कोई सानी नहीं। उमेश तनेजा ने बताया कि शाखा पहले भी अपना आशियाना में सेवा करते करती रही है और आगे भी करती रहेगी। शाखा उपाधायक्ष प्रमोद नागपाल के सहयोग से अपना आशियाना में खाद्य सामग्री जिसमे 30 किलो चीनी, काले चने, राजमाँह भी उपलब्ध कराए गए। भोजन वितरण के समय शाखा के अन्य सदस्य अनिल अरोड़ा, निधि चौधरी, अजय चौधरी, सरिता तनेजा ने भी सहयोग दिया। उमेश तनेजा ने सहपरिवार पुत्रों व पुत्रवधू संग सम्मिलित हो सेवा कार्य किया।अपना आशियाना की टीम ने सेवा कार्य करते रहने के संदर्भ में धन्यवाद स्वरूप प्रियंका कठपाल को स्मृतिचिह्न भेंट करते हुए सम्मानित किया।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?