भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का हमेशा याद रहेगा देश के प्रति प्रेम : रणबीर सिंह गंगवा

सर्व कल्याण मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने किए पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पार्पित

करनाल, (विसु)। सर्व कल्याण मंच की ओर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। करनाल की मान कालोनी में सर्व कल्याण मंच से जुड़े मनीत प्रजापति के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कई गणमान्य लोगों के साथ मिलकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद किया। चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व सादा जीवन उच्च विचार का था। देश के प्रति पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अटल जी का देश के प्रति प्रेम हमेशा याद रहेगा। अटल जी का देश के प्रति प्रेम एवं उनके कार्यशैली का हमेशा देश मुरीद रहेगा। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ने देश में विकास और सुशासन के नये युग की शुरुआत की। सशक्त,समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिये देश के पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा। सर्व कल्याण मंच के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र उड़ाना ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने केवल भारत को पहचान ही नहीं दी, बल्कि अपने कार्यों और विचारों से हर भारतीय के दिल में एक विशेष स्थान बनाने का काम किया है. उनके नेतृत्व में देश ने तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुआ और उनके विचारों ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा मिली। इस अवसर पर सर्व कल्याण मंच के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र उड़ाना ने बताया कि सर्व कल्याण मंच द्वारा हमेशा जागरूकता एवं सेवाभाव, समाजहित के कार्य करवाए जा रहे हैं। पूरे हरियाणा प्रदेश में सर्व कल्याण मंच की ओर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद किया गया। इस अवसर पर ज़िला परिषद वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि धीरज खरकाली, धर्मबीर सिंह, राममेहर सिंह, रामकुमार प्रधान, पदम प्रजापति, मनीत प्रजापति समेत कई लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    Sonam Wangchuk : 20 को जंतर मंतर से संसद की ओर मार्च करेंगे वांगचुक, लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील

    20 जुलाई को संसद मार्च करेंगे सोनम वांगचुक…

    Continue reading
    Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका, बारिश के चलते हादसा   

    दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में बुधवार (8…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस