Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी के इनविटेशन पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा-यात्रा के लिए शुभकामनाएं

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ३ जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करनेवाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धन्यवाद कहा है। अखिलेश यादव ने एक पत्र लिखते हुए भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

पूर्व सीएम ने जवाब में लिखा पत्र

अखिलेश यादव ने कांग्रेस के द्वारा आमंत्रित किये जाने पर पत्र लिखकर कहा भारत जोड़ो अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं। भारत में सिर्फ एक भौगोलिक विस्तार से अधिक है, यह प्रेम, अहिंसा, करुणा, सहयोग और सद्भाव से एकजुट है। आशा है कि यह यात्रा देश की एक समावेशी संस्कृति को संरक्षित करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने पहले द इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि सपा प्रमुख के यात्रा में शामिल होने की संभावना नहीं थी क्योंकि पार्टी के कार्यक्रम पहले से तैयार हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि समाजवादी पार्टी सपा के पास राष्ट्रीय ढांचा नहीं है। सपा की उत्तर प्रदेश में एक स्थिति है जिसका उन्हें बचाव करना है और इसके लिए अखिलेश यादव भारत जोड़ो यात्रा में नहीं आ सकते हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी के आदर्श केरल, कर्नाटक और बिहार में काम नहीं करेंेगे। कांग्रेस का काम विपक्ष को एक राष्ट्रीय ढांचा देना है। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य समाजवादी समाज, न्याय और हर स्तर पर समानता की स्थापना करन है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां देश की

समृद्धि और विकास का राष्ट्रीय विकल्प हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि समाजवादी पार्टी के पास राष्ट्रीय ढांचा नहीं है। सपा की उत्तर प्रदेश में एक स्थिति है, जिसका उन्हें बचाव करना है और इसके लिए अखिलेश यादव भारत जोड़ो यात्रा में नहीं आ सकते हैं लेकिन समाजवादी पार्टी के आदर्श केरल, कर्नाटक और बिहार में काम नहीं करेंगे। कांग्रेस का काम विपक्ष को एक राष्ट्रीय ढांचा देना है। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य समाजवादी समाज, न्याय और हर स्तर पर समानता की स्थापना करना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां देश की समृद्धि और विकास का राष्ट्रीय विकल्प हैं। अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेना का निमंत्रण नहीं मिला है, अखिलेश ने यह भी कहा था कि भाजपा और कांग्रेस एक ही हैं।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    ‘शुद्धिकरण करने वालों पर FIR हो’, राहुल गांधी ने खरगे के लिए मांगा न्याय
    • TN15TN15
    • August 29, 2026

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    • By TN15
    • August 31, 2026
    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    • By TN15
    • August 31, 2026
    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

    • By TN15
    • August 31, 2026
    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’

    • By TN15
    • August 31, 2026
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’