Bharat Jodo Yatara : दिल्ली में घुसते ही हीरो बन गए हीरो !

चरण सिंह राजपूत 

यह राहुल गांधी का बढ़ता कद और आक्रामक तेवर ही हैं कि जो बीजेपी राहुल गांधी को पप्पू समझती थी उस बीजेपी को राहुल गांधी की हुंकार के सामने बैकफुट पर आना पड़ा। दरअसल स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को यात्रा रद्द करने के लिए पत्र क्या लिखा कि हरियाणा में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को ललकार दिया और कहा कि कोई ताकत इस यात्रा को रोक नहीं सकती है। खट्टर सरकार ने लोगों को यात्रा में जाने के लिए रोकने का थोड़ा सा प्रयास भी किया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा के दम भरने के आगे खट्टर सरकार भी पस्त हो गई और भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर से होते हुए दिल्ली में प्रवेश कर गई। दिल्ली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के घुसते ही जनसैलाब यात्रा से जुड़ गया। इतना ही नहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हो गईं। दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को छोड़ कांग्रेस से सटने वाले मुस्लिमों ने भी इस यात्रा में जमकर भाग लिया।

दरअसल कन्याकुमारी से चलकर, Bharat Jodo Yatra आज 108वीं दिन, लगभाग तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली पहुंच चुकी है। जहां कांग्रेस अपना दम खम दिखाने में जुटी हुई है वहीं भारतीय जनता पार्टी, congress पर covid protocols की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगा रही है। BJP के मुताबिक जहां कोविड केस बढ़ रहे हैं, वही राहुल गांधी को परिवार के लिए नहीं देश के लिए सोचना चाहिए। राहुल गांधी आज अपनी बहन प्रियंका गांधी और मां सोनिया गांधी संग दिल्ली में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा में नफरत मिटा कर एकजुटता का संदेश देने निकले हैं।

आज दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा पहले चरण की अंतिम यात्रा होगी, 24 दिसंबर के बाद, इस यात्रा पर विश्राम दिया जाएगा और 3 जनवरी को दिल्ली से दोबारा यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनके परिवार से सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के साथ, तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता भी दिखे। इस यात्रा के साथ Congress भारत के सभी मुद्दों और समस्याओं को लेकर जनता के बीच पैदल यात्रा कर रही है। अब देखना यह  होगा कि ये यात्रा कितनी असरदार रहेगी ? कितने लोग असली में इस यात्रा से जुड़ पाएंगे ?  उधर सोनिया गांधी के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “जो मोहब्बत इनसे मिली है, वही देश से बांट रहा हूं।

  • Related Posts

    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

    Continue reading
    ‘चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…’, ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान

    एसआईआर पर जारी विवाद के बीच पक्ष-विपक्ष की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल