सदस्यता अभियान को गति देने के लिए भाकिमो की बैठक 

नोएडा।  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने जिला कार्यालय सेक्टर 116 में बैठक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा नोएडा महानगर ओमवीर अवाना के द्वारा की गई।  इस कार्यक्रम का प्रभारी अभय त्यागी को बनाया गया। इस  कार्यक्रम का उद्देश्य था कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की सूचना देना और नए सदस्य जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना।

ओमवीर अवाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हमारे भाजपा परिवार के लिए एक नई पहल के साथ हम एक महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत कर रहे हैं – ‘सदस्ता अभियान’। इस अभियान का उद्देश्य भाजपा के सिद्धांतों और नीतियों के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना और भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना है।
सदस्यता अभियान के तहत, हमारा लक्ष्य है कि हम अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। आज के समय में, जब विश्व भर में लोकतंत्र की बातें हो रही हैं, हमें यह समझना होगा कि एक मजबूत और संगठित पार्टी ही समाज में सच्चे परिवर्तन ला सकती है। हमें गर्व है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, और इसे बनाए रखने के लिए हमें निरंतर नए सदस्य जोड़ने होंगे। हमारा दृष्टिकोण केवल पार्टी को बढ़ाना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हम हर भारतीय को हमारे विकासात्मक दृष्टिकोण और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का हिस्सा बनाएं। आपके योगदान से ही हम एक सशक्त और एकजुट भारत का सपना साकार कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को नेतृत्व, विकास और समृद्धि की ओर ले जाने में अद्वितीय भूमिका निभाई है। उनकी दूरदर्शिता, कठोर परिश्रम और जनस्नेह ने हमारे देश को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में हम निश्चित रूप से एक समृद्ध और शक्तिशाली भारत की ओर बढ़ रहे हैं।
सदस्ता अभियान के माध्यम से हम हर नागरिक को भाजपा के विचारधारा और विकास की दिशा से अवगत कराना चाहते हैं। आपकी भागीदारी इस प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बैठक में सभी ज़िले के पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।घनश्याम यादव, मुक्तानंद प्रधान, रोहित शर्मा, इंद्राज खटाना, संदीप उपाध्याय, दिनेश चौहान, अजय यादव, अभय त्यागी, विनय द्विवेदी, प्रदीप त्यागी,सतपाल अवाना, विजय अवाना, रविंद्र यादव, प्रदीप त्यागी, सुभाष चौहान, विष्णु शर्मा, मुकेश शर्मा, दुर्गेश कुमार, लीलू अवाना,  प्रदीप शर्मा, ललित प्रजापति, उमेश यादव, सुभाष वाल्मिकी, मांगेराम शर्मा, उमेश भाटी, लोकेश,आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?