योगी की शपथ से पहले बदमाशों ने थाने में जाकर खाई कसम, अब नहीं करेंगे जुर्म

द न्यूज 15

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार को 4 शातिर बदमाशों ने थाने में जाकर सरेंडर किया और भविष्य में कभी अपराध ना करने की कसम खाई। चारों बदमाश अपनी मां के साथ थाने में पहुंचे थे। बदमाशों ने ऐसे समय पर थाने में सरेंडर किया है जब राज्य में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ की अगुआई में सरकार गठन की तैयारी चल रही है। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में अपराधियों के ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बाद बड़ी संख्या में बदमाशों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया था। कई बदमाश गले में तख्ती लटकार अपराध से तौबा करने का ऐलान करते दिखे थे।

सहारनपुर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ लगातार की जा रही कड़ी कार्रवाई से घबराकर इन बदमाशों ने सोमवार को सरसावा थाने में सरेंडर किया है। पुलिस की ओर से फोटो भी जारी किया गया है जिसमें बदमाश हाथ जोड़े पुलिस के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। बदमाश अपने साथ मां को लेकर भी थाने पहुंचे थे।

शराब तस्करी में लिप्त रहे चारों भाइयों ने ना सिर्फ भविष्य में अपराध ना करने की कसम खाई बल्कि पुलिस की मदद करने की भी बात कही। उन्होंने अपराधों में संलिप्त अन्य लोगों की जानकारी देने और पूरा सहयोग करे का वादा किया। सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी सुशील के बेटे जोगेंद्, बिट्टू, बंटी, जितेंद्र के खिलाफ कुशेर और सरसावा थाने में कई मकुदमे दर्ज हैं।

Related Posts

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

Continue reading
‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार