लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में I.N.D.I.A गठबंधन को मिलेगा नया साथी! 

स्वामी प्रसाद मौर्य हो सकते हैं इंडिया का गठबंधन, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी की संयुक्त रैली की बनाई जा रही रणनीति 

 

द न्यूज 15 ब्यूरो 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कई राजनीतिक हलचलें देखने को मिल रही हैं। एक तरफ बीजेपी मिशन-80 को साधने की कोशिश में है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और सपा भी रणनीति तैयार कर रही हैं। इसी बीच I.N.D.I.A गठबंधन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।  माना जा रहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के पुराने साथी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हो सकते हैं।

बीते रविवार को सपा और कांग्रेस की बैठक हुई है, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार को लेकर रणनीति तय हुई। माना जा रहा है कि कांग्रेस और सपा अपने अपने स्टार प्रचारकों को महत्वपूर्ण सीटों पर प्रचार के लिए तैयार कर रही है। कांग्रेस पार्टी की प्रियंका गांधी और राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव की कहां-कहां संयुक्त सभाएं होंगी, इन पर विचार विमर्श हुआ।

हालांकि इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व सपा नेता और अब अपनी बहुजन शोषित समाज पार्टी बना चुके स्वामी प्रसाद मौर्य से भी मुलाकात की है। माना जा रहा है कि कांग्रेस स्वामी प्रसाद मौर्य को अपने साथ गठबंधन में शामिल कर सकती है। हालांकि सपा स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी को सीट देने पर राजी हो ऐसा मुश्किल लगता है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि अगर गठबंधन होता है कांग्रेस अपने खाते से 1 सीट स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी को दे सकती है।

हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य खुद चुनाव लड़ेंगे या फिर किसी अपने आदमी को चुनाव लड़वाएंगे इसको लेकर भी संशय है। इस बैठक के बाद यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं। इस बैठक में समाजवादी पार्टी की तरफ से अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा नेता उदयवीर यादव, कांग्रेस की तरफ से उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधान मंडल दल के नेता आराधना मिश्रा मोना, पीएल पुनिया मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!