लोकसभा चुनाव से पहले बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने पार्टी से दिया इस्तीफा

राम नरेश

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। शर्मा ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ ‘सोनिया-लालू’ और ‘राहुल-तेजस्वी’ के जीवनकाल तक के लिए ‘स्थाई समझौता’ कर लिया है। बिहार में राजद कांग्रेस पार्टी को एक साथी या सहयोगी के तौर पर नहीं बल्कि एक परजीवी भिखारी के रूप में देखता है । इसलिए अब बिहार में पार्टी का कोई भविष्य नहीं रह गया है।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीट बंटवारे की वजह से बिहार में पार्टी के कार्यकर्ताओं में निराशा है। कांग्रेस को ऐसी सीटें दी गई हैं, जहां जीतना मुश्किल है जबकि आसानी से जीतने वाली सीटें पार्टी से छीन ली गई हैं। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस को सोची-समझी रणनीति के तहत कमजोर सीटें दी हैं ताकि बिहार में कांग्रेस हाशिये पर ही रहे।
इस्तीफा देने के पहले पटना में संवाददाता सम्मेलन मे अनिल शर्मा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अनिल शर्मा ने बताया कि 1998 में जब से जनता दल के साथ कांग्रेस का गठबंधन हुआ था उसका मैं विरोधी रहा हूं। उस समय भी लालू यादव के कहने पर सीट शेयरिंग हुई थी। तब कांग्रेस को वोटकटवा पार्टी कहा गया। उस दौर में राजद के शासन काल को जंगल राज कहा जाता था और हम लोग उसके सहयोग में थे।

  • Related Posts

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading
    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार