भारत की मेजबानी पर BCCI का फोकस : इंडियन प्रीमियर लीग

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2022 पर खतरा मंडराने लगा है। ऐसी अनेको खबरें आ रही हैं कि अप्रैल में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में एक बार फिर देश से बाहर हो सकती है।

इस बीच, बीसीसीआई के अनुसार रविवार को पता चला की बोर्ड भारत में टूर्नामेंट आयोजित करने की प्राथमिकता दे रहा है, लेकिन यह फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि राज्य सरकारों का इस पर क्या फैसला होगा।

‘स्पोर्ट्स तक’ की रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड कोरोना वाइरस स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और टूर्नामेंट के आयोजन स्थलों के संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

उन्होंने कहा, “बीसीसीआई सभी विकल्प तलाश रहा है जिसमें विदेशी आईपीएल भी शामिल है। लेकिन ध्यान निश्चित रूप से भारत में आईपीएल की मेजबानी पर है, जिसपर बोर्ड जल्द ही फैसला करेगा।”

2020 का टूर्नामेंट पूरी तरह से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया गया था। जबकि 2021 का आईपीएल शुरू में भारत में आयोजित होने वाला था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे रोक दिया गया था।

इसके बाद इसे फिर से शुरू किया गया और बाद में संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल को पूरा किया गया।

हाल ही में, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने महामारी के कारण रणजी ट्रॉफी सहित सभी आगामी घरेलू टूर्नामेंटों को स्थगित कर दिया था।

Related Posts

रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

रिकी पोंटिंग ने टी 20 वर्ल्ड कप 2026…

Continue reading
किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
  • TN15TN15
  • February 18, 2026

स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

  • By TN15
  • March 17, 2026
होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

  • By TN15
  • March 17, 2026
व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

  • By TN15
  • March 17, 2026

डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

  • By TN15
  • March 17, 2026
डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा