बैंक आफ इंडिया ने 119वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

ऋषि तिवारी
नेाएडा। बैंकिंग क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले देश के प्रतिष्ठित बैंक आफ इंडिया ने अपना 119वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। बैंक के सीनियर मैनेजर व कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को और बेहतर सेवा देने का संकल्प लिया। सेक्टर 22 स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया की ब्रांच के सीनियर मैनेजर जनार्दन सिंह ने वयोवृद्ध उपभोक्ता शीशपाल यादव, मनोज गुप्ता, डी एस रावत समाजसेवी कालीदास शर्मा व अन्य उपभोक्ताओं के साथ केक काटकर बैंक का स्थापना दिवस मनाया। सीनियर मैनेजर जनार्दन सिंह ने कहा कि 7 सितंबर 1906 को बैंक की स्थापना की गई थी। पिछले एक शताब्दी से अधिक समय से बैंक उपभोक्ताओं की कसौटी पर पूरी तरह खरा उतर रहा है। बैंक अधिकारियो व कर्मचारियों की कार्यशैली से बैंक आफ इंडिया ने बैंकिंग क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

सिंह ने कहा कि नोएडा के सेक्टर 22 की शाखा में करीब 25 हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। वयोवृद्ध उपभोक्ताओं के लिए बैंक द्वारा डोर स्टेप बैंकिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत वृद्ध उपभोक्ताओं को उनके आवास पर ही बैंकिंग सुविधा का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उपभोक्ताओं को जरूरत पड़ने पर सरल प्रक्रिया के तहत बैंक द्वारा लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। बैंक के पोर्टल से भी उपभोक्ता लोन के लिए आवेदन कर इसका लाभ उठा रहे हैं। बैंक द्वारा म्युचुअल फंड, हेल्थ जनरल इंश्योरेंस,गोल्ड लोन, हाउसिंग लोन सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसके अलावा बैंक कर्मियों द्वारा प्रत्येक उपभोक्ताओं से बेहतर सामंजस्य स्थापित कर उन्हें बैंकिंग सुविधाओं की नियमित जानकारियां उपलब्ध कराई जाती हैं। सीनियर मैनेजर श्री सिंह ने कहा कि उनका व बैंक कर्मियों का प्रयास रहता है कि सभी उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए वह समय-समय पर उपभोक्ताओं से फीडबैक लेकर उनकी समस्याओं का हर संभव निदान करते हैं।

इस मौके पर बैंक के वयोवृद्ध उपभोक्ता शीशपाल यादव व समाजसेवी कालीदास शर्मा ने बैंक कर्मियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस मौके पर बैंक ऑफ़ इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर शैलेंद्र कुमार, प्रीति झा, मेघाली नागपाल, नीतिका गुप्ता, कोमल, राजीव सागर, निशा रानी, रामदास, आयुष सहित अन्य कर्मचारी व बैंक के उपभोक्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा