फिर चर्चा में आई ‘मैं ठाकुर हूं’ बोलने वाली बैंक कर्मचारी आस्था सिंह, छेड़छाड़ का लगाया है आरोप

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कुछ महीनों पहले ‘ठाकुर हूं’  कहने वाली वायरल वायरल गर्ल एचडीएफसी बैंक कर्मचारी आस्था सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने साथ मुस्लिम इलाके में अपने साथ हुई छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस बार आस्था ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए सार्वजनिक परिवहन में अपने साथ कथित छेड़छाड़ की घटना का आरोप लगाया है।

वीडियो में आस्था सिंह ने दावा किया कि यात्रा के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद उन्होंने इसका विरोध किया और अपनी आपबीती लोगों के सामने रखी, फिलहाल इस मामले में अभी पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 

महिलाओं से छेड़छाड़ मामलों में बोलने की अपील

 

 

आस्था सिंह ने वीडियो के माध्यम से महिलाओं से ऐसे मामलों में चुप न रहने और गलत व्यवहार का डटकर विरोध करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता और साहस दोनों जरूरी हैं.सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस मामले पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, घटना से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है और संबंधित पक्ष की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

 

मैं ठाकुर हूं’ से चर्चा में आयीं थीं

 

 

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी आस्था सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था, जिसमें वह एक विवाद के दौरान स्वयं को ‘ठाकुर’ हूँ बताते हुए बहस करती दिखाई दी थीं. वह वीडियो भी इंटरनेट पर व्यापक रूप से साझा किया गया था।

फिलहाल, कथित छेड़छाड़ की इस घटना को लेकर पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की सत्यता और परिस्थितियों की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी।

  • Related Posts

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा…

    Continue reading
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

    • By TN15
    • October 19, 2026
    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    • By TN15
    • October 19, 2026
     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत