धू-धू कर जल उठा बांग्लादेश

तख्तापलट हुआ बांग्लादेश में, सेना ने चली ऐसी कुचाल 
दिखावा रख आरक्षण का, मूढ़ जनता को बनाया अपना ढाल 

डॉ. सविता मिश्रा मागधी    

शेख हसीना ने सपने में भी न सोचा होगा कि जिस देश की बागडोर पंद्रह वर्ष से संभाल रही थीं, वह उन्हें पैंतालीस मिनट देगा, अपना सामान समेटने को और पंद्रह मिनट में वे अपने देश से बाहर हो जाएंगी। जून माह में आरक्षण मामले को ले सुलगे आंदोलन ने जुलाई माह में विकृत रूप ले लिया और 05 अगस्त को विद्रोहियों ने तख्ता ही पलट दिया।छह माह से ही साजिश चल रही थी। वहाँ की सेना बाहरी ताकत आईएसआई की सहायता ले सरकार गिराने में सफल रही।बागी भीड़ क्रूर और हिंसक राहों पर चलना अपना परम अधिकार समझती है। यह कहना अनुचित न होगा कि बांग्लादेश भीड़ की सोच तालिबानी है। तभी तो हिंसक भीड़ ने अवामी लीग के नेता को सरेआम फांसी पर लटका दिया। अपने देश के संस्थापक की मूर्ति तोड़ने में तनिक नहीं हिचकी। वे तो इस्लामी समुदाय के थे। सेना की मिली भगत थी तभी तो वह मूक दर्शक बनी हिंसक भीड़ को देखती रही। जमात-ए इस्लामी एक कट्टर संस्था है। भारत की आजादी से पहले ही जमात-ए इस्लामए की स्थापना 1941 में भारत में ही हुई थी। वर्ष 2018 में बांग्लादेशी चुनाव आयोग ने इसका पंजीकरण रद्द कर दिया था। 01 अगस्त 2024 को बांग्लादेश सरकार ने इसपर बैन लगा दिया। उसपर धर्म के दुरुपयोग का आरोप था। जमात-ए इस्लामी संस्था ने पाकिस्तान से बांग्लादेश बनने पर 1971 में कडा विरोध किया था। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल पार्टी के कार्यवाहक प्रमुख खालिद जिया के बेटे तारीख रहमान की साँठ-गांठ थी। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर उसनेतख्तापलट की रूपरेखा लंदन में बनाई थी। ढाका विश्वविद्यालय के तीन छात्र नाहिद, आसिफ और आबू ने इस आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई है। सोशल मीडिया पर शेख हसीना के खिलाफ बड़ी संख्या में पोस्ट वायरल कर उनलोगों ने अन्य छात्रों को उकसाने में कोई कोई-कसर न छोड़ी।
तख्तापलट की समस्या से वहाँ के अल्पसंख्यक हिंदुओं पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्मादी भीड़ ने कई मंदिरों को अपना निशाना बना, तोड़-फोड़ और आगजनी की। कालीजी और स्कॉन मंदिर को तोड़ दिया गया। उन्मादी भीड़ ने कई हिंदुओं को मौत के घाट उतार दिया।जिससे भारत-बांग्लादेश की सीमा पर हलचलबढ़ गई है। दिनाजपुर में दस हिंदुओं के घरों में लूट-पाटकर उसे जला दिया। दुकानों में तोड़-फोड़ जारी है, जो गंभीर चिंता के विषय है। उन्हें बांग्लादेश छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है। एक लड़की का रोते हुए वीडियो आया है, जिसमें वह भारत सरकार से मदद माँग रही है। जमात-ए इस्लामी एक्टिव हो गई है। वहाँ का लॉ-एंड ऑर्डर फेल है। अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाना सबसे आसान है। सरकार ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। कारण जेल से भागे पाँच सौ से अधिक जमात-ए इस्लाम के अपराधी भारत में घुसकर हिंसा को अंजाम दे सकता है। तख्तापलट का असर यूएस में बांग्लादेश के वाणिज्य दूतावास में तोड़-फोड़ से प्रारंभ हो गया है। संयोक्त राष्ट्र ने शांति बहाली की अपील की है। उनकी अपील पर कितना अमल होगा यह तो समय बताएगा।
हिंसा को अपनाने वाली भीड़, तू अपने खुदा से तो डर.
तू भी बुरी मौत मरेगा, मृत्यु लोक में नहीं कोई अमर.

  • Related Posts

    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    यूजीसी नियमों में बदलाव करने वाला या फिर…

    Continue reading
    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    एस आर दारापुरी डॉ. बी. आर. आंबेडकर का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन