अखिलेश ने लिया संकल्प, भाजपा को हराना ही है

द न्यूज़ 15
लखनऊ। सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर किसानों के लिए सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा।

अखिलेश ने कहा कि वह गन्ना बकाया का भुगतान सुनिश्चित करने ,किसानों के लिए मुफ्त सिंचाई, ऋण, पेंशन और बीमा जैसी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए एक कोष बनाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वह किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लेंगे और आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह सब समाजवादी घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणा पत्र जारी करने के बाद इसे जारी किया जाएगा।

राज्य के लखीमपुर में 3 अक्टूबर, 2021 को केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा द्वारा किसानों को गाड़ी से कुचले जाने की घटना में घायल हुए लोगों में शमिल किसान नेता तजिंदर विर्क ने मुट्ठी भर गेहूं और चावल के साथ ‘किसानों पर अत्याचार करने वालों’ को हराने की प्रतिज्ञा की है।

श्री यादव ने लखीमपुर की घटना की तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से करते हुए कहा कि भाजपा ने निर्दोष किसानों को कुचलकर अक्षम्य अपराध किया है।

उन्होंने कहा कि यह किसानों की एकजुटता ही थी जिसने भाजपा को कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर किया था।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और उसके नेता खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। वह इस मामले में जल्द ही चुनाव आयोग के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे और उम्मीद है कि आयोग इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगा।

अखिलेश यादव ने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर के साथ गठबंधन बातचीत विफल होने से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने दो सीटों की पेशकश की थी, लेकिन यह नहीं पता कि इस पेशकश को क्यों ठुकरा दिया गया है।

उन्होंने कहा, चंद्रशेखर को पता होना चाहिए कि डॉ अंबेडकर और डॉ लोहिया ने साथ काम किया था और उन्हें भी हमारे साथ एक भाई के रूप में सकारात्मक भावना से मिलकर काम करना चाहिए।

Related Posts

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

SIR से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट में…

Continue reading
सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

‘मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं’, कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार – ‘सफाई देनी होगी’

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक

सोनीपत फोम फैक्ट्री में भयंकर आग, जिंदा जले दो मजदूर, 3 की हालत नाजुक