बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार की फिल्म ने की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन कमाए 13 करोड़ रुपये

द न्यूज 15

नई दिल्ली। अक्षय कुमार और कृति सैनन की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ था और मेकर्स ने इसे होली के मौके पर रिलीज किया है। फिल्म ने पहले ही दिन 13 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का इस वक्त सीधा कॉम्पटीशन विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के साथ है। हालांकि बावजूद इसके पहले दिन के लिहाज से फिल्म का ओपनिंग डे बिजनेस अच्छा रहा है।
क्या है फिल्म की कहानी : फरहाद शामजी के निर्देशन में बनी फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार और कृति सैनन के अलावा अरशद वारसी और जैकलीन फर्नांडिस ने भी अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म की कहानी एक गैंग्सटर के बारे में है जिस पर कृति सैनन फिल्म बनाना चाहती हैं। वह उस गैंग्टर की जिंदगी को करीब से समझने के लिए अरशद वारसी की मदद लेती हैं और आगे क्या होता है यही फिल्म की कहानी है।
पहले ही दिन कर दिया धमाका : फिल्म की कमाई के आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी किए हैं। तरण आदर्श ने लिखा, ‘बच्चन पांडे ने सभी को सरप्राइज करते हुए पहले ही दिन डबल डिजिट कलेक्शन किया है। द कश्मीर फाइल्स की लहर, लिमिटेड शोज और होली के दिन दोपहर बाद खुले सिनेमाघरों के बावजूद मुंबई और गुजरात में जबरदस्त बिजनेस देखने को मिला।’
द कश्मीर फाइल्स के साथ टक्कर : तरण आदर्श ने लिखा, ‘शुक्रवार को फिल्म ने 13 करोड़ 25 लाख रुपये का बिजनेस किया है और दूसरे व तीसरे दिन कमाई में और ज्यादा इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।’ बता दें कि अक्षय कुमार की पिछली फिल्म सूर्यवंशी थी जिसने पहले दिन 26 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करके धमाका कर दिया था। हालांकि उस लिहाज से बिजनेस हल्का रहा है लेकिन जिन परिस्थितियों में फिल्म रिलीज हुई है उस तरह से इसे अच्छी ओपनिंग माना जाएगा।
8वें दिन भी कहर मचा रही फिल्म : हालांकि बच्चन पांडे का पहला दिन था और इसने 13 करोड़ 25 लाख रुपये कमाए, लेकिन द कश्मीर फाइल्स ने रिलीज के आठवें दिन भी 19 करोड़ 15 लाख रुपये का बिजनेस किया जो कि बाहुबली-2 और दंगल जैसी फिल्मों को टक्कर देता है। बता दें कि द कश्मीर फाइल्स जहां काफी सीरियस फिल्म है वहीं हल्की फुल्की और एंटरटेनिंग फिल्म पसंद करने वाले दर्शक अक्षय कुमार की बच्चन पांडे का रुख करेंगे।

Related Posts

‘गद्दी बाहुबल से मिलती है’, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज  
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

‘मिर्जापुर द मूवी’ की लंबे समय से चर्चा…

Continue reading
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!
  • TN15TN15
  • August 11, 2026

काफी समय से गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 

  • By TN15
  • August 17, 2026
10 प्रतिशत प्लाट की मांग को लेकर किसानों ने दी गिरफ्तारी 

नहीं चली चालबाजी, राहुल गांधी की संपत्ति के केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED रिपोर्ट पर रोक!

  • By TN15
  • August 17, 2026
नहीं चली चालबाजी, राहुल गांधी की संपत्ति के केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI-ED रिपोर्ट पर रोक!

संजय निषाद ने बीजेपी को दी आरक्षण देने की चेतावनी, नहीं तो आंदोलन 

  • By TN15
  • August 17, 2026
संजय निषाद ने बीजेपी को दी आरक्षण देने की चेतावनी, नहीं तो आंदोलन 

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़, कुछ श्रद्धालु घायल

  • By TN15
  • August 17, 2026
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़, कुछ श्रद्धालु घायल

किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

  • By TN15
  • August 17, 2026
किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी

  • By TN15
  • August 17, 2026
पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी