आजम खां को हाईकोर्ट से मिली जमानत, लेकिन फिर भी जेल में रहेंगे

द न्यूज 15  

लखनऊ । यूपी विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के एक दिन बाद ही पूर्व मंत्री और सपा सांसद आजम खां को राहत मिली है। लखनऊ में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच से उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि फिर भी वो अभी जेल में ही रहेंगे क्योंकि उनके खिलाफ दो मामलों में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की एकल पीठ ने आजम खां को जमानत देने का का निर्देश दिया। आजम खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (2) में चार्जशीट दाखिल हुई है। कोर्ट ने समाजवादी पार्टी आजम खां को सरकारी जमीन हड़पने के एक मामले में जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद भी वह अभी भी सीतापुर की जेल में बंद रहेंगे। बता दें कि आजम खां बीते दो सालों से सीतापुर की जेल में बंद हैं।आपको बता दें कि आजम खान के खिलाफ कुल 87 आपराधिक केस दर्ज हैं, जिनमें से 84 एफआईआर उत्तर प्रदेश में 2017 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद के दो वर्षों में दर्ज की गई थी। इन 84 मामलों में से 81 मामले 2019 के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले और बाद की अवधि के दौरान दर्ज किए गए।

Related Posts

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 
  • TN15TN15
  • March 11, 2026

केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में यह…

Continue reading
‘THEY FIRED THE FIRST SHOT… न्यायपालिका करप्ट है आप ये सिखाना चाहते हो’, NCERT पर भड़के चीफ जस्टिस
  • TN15TN15
  • February 26, 2026

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

  • By TN15
  • March 14, 2026
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

  • By TN15
  • March 14, 2026
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

  • By TN15
  • March 14, 2026
आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है, ईरान की जवाबी रणनीति है!

  • By TN15
  • March 14, 2026
होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है,  ईरान की जवाबी रणनीति है!

ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें?

  • By TN15
  • March 14, 2026
ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें?

“सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र

  • By TN15
  • March 14, 2026
“सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र