स्मृति द्वार टूटने पर आजाद समाज पार्टी का विरोध, कार्रवाई की मांग

मधुबन। प्रखंड के डाक बंगला चौक पर बने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के स्मृति द्वार के टूटने से आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। पार्टी के सदस्यों ने स्मारक स्थल पर धरना देते हुए असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की।

पार्टी के तिरहुत प्रमंडल प्रभारी शिवजी पासवान ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि स्मृति द्वार तोड़ने का कृत्य आपसी सौहार्द बिगाड़ने का षड्यंत्र है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों का जल्द पर्दाफाश कर सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया। पासवान ने मधुबन अंचलाधिकारी रागिनी कुमारी को लिखित आवेदन सौंपकर इसे अनुसूचित जाति व जनजाति के सम्मान और संविधान में आस्था रखने वालों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की साजिश बताया।

इस बीच, स्थानीय विधायक राणा रणधीर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। उन्होंने बताया कि इस स्मृति द्वार का निर्माण उनके पिता बिहार विभूति स्वर्गीय सीताराम सिंह ने करवाया था और इसे जल्द ही दोबारा बनाया जाएगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कोहरे के कारण एक बड़े वाहन की टक्कर से स्मृति द्वार का पिलर गिर गया। प्रशासन मामले की गहराई से जांच कर रही है।

  • Related Posts

    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    संसद परिसर में साधु का भेष बनाकर और…

    Continue reading
    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    पद से पहले पी.डी.ए. के हितों की लड़ाई सर्वोपरि

    • By TN15
    • August 2, 2026
    पद से पहले पी.डी.ए. के हितों की लड़ाई सर्वोपरि

    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन

    • By TN15
    • August 2, 2026
    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन

    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    • By TN15
    • August 1, 2026
    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    • By TN15
    • August 1, 2026
    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

    • By TN15
    • August 1, 2026
    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार