गर्मी से बचें,  हो सकती है नाक से खून आने की समस्या : डा. मनोज

नजरअंदान न करें समस्या, तुरंत उपचार लें

द न्यूज 15 
 
नोएडा । आजकल तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच रहा है। इसके कारण हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन आदि की समस्याएं पैदा हो रही हैं। गर्मी के कारण कुछ लोगों को नाक से खून आने की समस्या हो जाती है। यह कहना है जिला अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. मनोज कुमार का। डॉ. कुमार ने सलाह दी है कि नाक से खून आने की समस्या को नजरअंदाज नहीं करें। उन्होंने बताया मेडिकल टर्म में इसको एपिटेक्सिस और बोलचाल में नकसीर कहते हैं। अक्सर यह समस्या गर्मी होने से होती है। कुछ लोगों को गर्म चीजें खाने से तो कुछ को अन्य कारणों से यह हो जाती है। इस तरह की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श करना चाहिये।

नकसीर के कारण : डा. मनोज का कहना है कि गर्मी में शुष्क हवा के कारण भी कई बार नाक से खून आने लगता है। नाक की खाल (म्यूकोजा) सूख जाती है, इससे नाक में सूखापन हो जाता है और नसिकाओं में तनाव के कारण खून निकलने लगता है। साइनोसाइटिस की समस्या से भी नाक से खून आने लगता है। नाक में साइनस से सूजन आ जाती है और इससे नाक की झिल्ली फट जाती है। यह समस्या वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण के कारण कई बार होती है।

सर्दी जुकाम होने पर कई बार नाक से खून आने की समस्या पैदा हो जाती है। जुकाम नाक की परत में जलन पैदा कर नकसीर की आशंका को काफी हद तक बढ़ा देता है। डिहाइड्रेशन या हीट स्ट्रोक से भी नाक में खून आने लगता है। वहीं, बहुत ज्यादा मसालेदार तेज मिर्ची, खट्टा खाने वालों को भी यह समस्या हो जाती है।

त्वरित उपचार :  नाक से खून आने पर मरीज को पीछे सहारे से बैठा दें। पांच-सात मिनट तक नाक दबा कर रखें और कपड़े में बर्फ लपेटकर नाक पर रख दें। नाक से खून आने पर नाक की बजाय मुंह से सांस लेनी चाहिए। जिन लोगों को नाक से खून आने की समस्या है उन्हें गर्मी में खास ख्याल रखना चाहिए, ज्यादा पानी पिएं, खट्टा और ज्यादा मसालेदार चीज खाने से परहेज करें। कोशिश करें गर्मी में बाहर निकले तो मुंह को ढक कर रखें। चिकित्सक की सलाह से नाक में कोई मोइश्चराइजर, क्रीम लगाएं, नाक को शुष्क न होने दें। डा. मनोज का कहना है- समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह जरूर लें, अपने आप इलाज न करें। उन्होंने बताया गर्मी बढ़ने के साथ ही ओपीडी में इस समस्या के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।

 

Related Posts

किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
  • TN15TN15
  • October 22, 2026

गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

Continue reading
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब
  • TN15TN15
  • October 21, 2026

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

  • By TN15
  • November 16, 2026
इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

  • By TN15
  • November 16, 2026
Social Media : आरएसएस भाजपा का षड्यंत्र डिकोडेड,चन्द्रशेखर को कैसे बनाया बीजेपी की बी टीम

347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

  • By TN15
  • November 16, 2026
347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

  • By TN15
  • October 22, 2026
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

  • By TN15
  • October 22, 2026
‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

  • By TN15
  • October 22, 2026
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’