अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार की राजनीति में घोला नया रंग

हर विधासनसभा में उतारेंगे उम्मीदवार
आचार्य किशोर कुणाल की मूर्ति का किया अनावरण
सायन कुणाल और संसद सांभवी को दिया आशीर्वाद

 

महावीर मंदिर पटना में पद्मश्री आचार्य. किशोर कुणाल की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर आए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार की राजनीति में एक नया रंग घोल दिया है। इस मौके पर उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिपेक्ष्य में गर गंभीरता से कुछ बयान दिया है तो यह भाजपा के लिए नींद उड़ाने से कम नहीं। आइए जानते हैं कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ऐसा क्या कह दिया।

 

सभी सीटों पर खड़ा करेंगे उम्मीदवार

 

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा के अनावरण के दौरान कहा कि वे बिहार विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे।
साथ इसके एक विचित्र बात भी कह दी कि जब सारे प्रत्याशियों के नॉमिनेशन हों जायेंगे तब वो घोषणा करेंगे कि उनकी तरफ से कौन कहां चुनावी जंग में शामिल हुआ है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बात को आगे बढ़ाते कहा कि मेरी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है लेकिन इस बिहार विधानसभा चुनाव में हम पूरे बिहार में अपना एक-एक प्रत्याशी खड़ा करेंगे। सभी पार्टियां धर्मनिरपेक्ष की बात करती है, लेकिन कोई भी गौ हत्या को रोकने के लिए कोई ठोस पहल नहीं कर रहा है। सदन में कोई भी गौ हत्या को रोकने के लिए न तो सवाल उठाता है और न ही क़ानून बनाने के लिए पहल करता है।
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हमने सभी पार्टियों को देख लिया। हमने अपनी बात पीएम मोदी तक भी पहुंचाई, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। इसीलिए अब हमने यह सोचा है कि पूरे बिहार में घूमघूमकर मैं आम जनता तक यह संदेश पहुंचाउंगा कि आप लोग उसी को वोट दीजिए, जो इस बात का वादा करे कि मैं गौ रक्षा के लिए संसद में आवाज उठाऊंगा और इसे कानून बनाने के लिए प्रयास करुंगा।

 

आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का किया अनावरण

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पदम श्री से सम्मानित आचार्य किशोर कुणाल कर्मभूमि तपोभूमि रहे महावीर मंदिर में उनकी जो प्रतिमा स्थापित की गई थी उसके अनावरण के लिए आए थे।आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा का अनावरण करने के पश्चात उन्होंने आचार्य किशोर कुणाल द्वारा रचित एक पुस्तक ‘रामो विग्रहवान धर्म:’ का विमोचन भी किया। साथ ही इस मौके पर आचार्य किशोर कुणाल का नया नामकरण कर डाला। कहा इनका एक नाम तुलसीदास रास भी होगा।

 

सायन कुणाल को दिया आशीर्वाद

 

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इस मौके पर आचार्य किशोर कुणाल की पुत्र बधू सांसद सांभवी और धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य सायन कुणाल के कार्यों की सराहना करते कहा कि ये दोनों मिलकर महावीर मंदिर और महावीर कैंसर संस्थान और अन्य अस्पतालों की देख रख अपने पिता की तरह करेंगे। इनसे मुझे ही नहीं बिहार की जनता को भी उम्मीद है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार