अवधेश नारायण सिह ने सौंपा अपना नामांकन पत्र

भवेश कुमार

पटना। कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को बिहार विधान परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा को अपना नामांकन पत्र सौंपा। उन्‍होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में सभापति पद का पर्चा भरा। अवधेश का सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।

मंगलवार को इसकी सदन में औपचारिक घोषणा की जाएगी।

नामांकन के समय उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी के अलावे मंत्री दिलीप जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, उप मुख्य सचेतक संजय प्रकाश, सचेतक सत्तारूढ़ दल रीना देवी, विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा, निवेदिता सिंह, रामवचन राय एवं सच्चिदानंद राय उपस्थित थे।
चुनाव संबंधित औपचारिकता पूरी होने के बाद मंगलवार को अवधेश तीसरी बार सभापति चुन लिए जाएंगे। अवधेश पहली बार आठ अगस्त 2012 को सभापति बने थे। दो बार कार्यकारी सभापति रह चुके हैं।

इसके साथ ही दोनों सदनों में अध्यक्ष एवं सभापति पद पर भाजपा का कब्जा हो जाएगा। सभापति का पद जदयू के एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर के सीतामढ़ी से लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद त्यागपत्र देने से रिक्त हुआ था।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!