पटना में सीधे दो गुना हो गया ऑटो का किराया

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार की राजधानी पटना में अब टेंपो और ई रिक्शा पर ड्राइवर की अगल-बगल वाली सीटों पर सवारियां नहीं बैठी नजर आएंगे। पटना यातायात पुलिस ने वैसे टेंपो और ई रिक्शा ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है जो नियम कानून को ताक पर रखकर ऑटो और ई रिक्शा के आगे वाली सीट जहां ड्राइवर बैठकर गाड़ी ड्राइव करता है,उसके अगल-बगल सवारी बैठाते हैं।

यह व्यवस्था हाल ही में पटना बाईपास पर हुई एक भीषण टेंपो दुर्घटना के कारण की गई है। महज तीन से चार सवारी को बैठने वाली क्षमता वाले टेंपो में दुर्घटना के वक्त 8 सवारियों को बैठाया गया था। बिहार की राजधानी पटना की लाइफ लाइन ऑटो ही है आपको दानापुर से लेकर पटना सिटी तक हर एक रूट पर ऑटो और ई रिक्शा चलते मिल जाएंगे।

ई रिक्शा में चार सवारी को बैठने की जगह होती है जबकि ऑटो में तीन सवारी की लेकिन ज्यादा कमाई के चक्कर में ऑटो ड्राइवर आगे की छोटी सीट पर भी दो से तीन लोगों को बैठा लेता है जिसमें ऑटो चलाते वक्त उसका बैलेंस कभी भी सही नहीं होता दूसरी तरफ ई रिक्शा पर अधिकतम चार लोग बैठ सकते हैं पर यहां भी ड्राइवर के आगे वाली सीट के बगल में दो से तीन लोगों को बैठाया जाता है।

पटना के सभी रूटों पर पटना यातायात पुलिस ने कैमरे लगा रखे हैं पुलिस के जवान तैनात रहते हैं पर किसी को भी इन सब चीजों से कोई लेना-देना नहीं होता है अब जबकि एक भीषण दुर्घटना हुई है तो कार्रवाई शुरू हुई है लेकिन इसका भी एक बड़ा साइड इफेक्ट पटना वासियों के ऊपर ही देखने को मिल रहा है जब ऑटो ड्राइवरो ने पटना में सीधे हर एक रूट पर 5 से ₹10 किराए में बढ़ोतरी कर दी है।

बिहार ऑटो ड्राइवर यूनियन एसोसिएशन के नेताओं का कहना है कि आगे की सीट पर सवारी नहीं बैठने की स्थिति में पीछे की सवारी को ही अतिरिक्त भाड़ा वहां करना पड़ेगा पटना यातायात पुलिस सूत्रों के अनुसार राजधानी पटना में 70000 से ज्यादा ऑटो और ई रिक्शा निबंधित है। पुलिस की लापरवाही सवारी की खामोशी के कारण पटना में ऑटो में सवारी करने वाले लोगों की जान पर सदैव खतरा बना रहता है।

ऑटो रिक्शा का ना स्पीड निश्चित है और ना ही इन लोगों को सवारी से कोई लेना देना होता है जल्दबाजी के चक्कर में प्रतिदिन राजधानी पटना में ऑटो पलटने जैसी घटनाएं सरेआम होती है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला