मीट का बकाया मांगने पर नाबालिक से रेप का प्रयास

-हत्था थाना को दिया आवेदन
-कार्यवाई की मांग 

बंदरा। मुर्गा मीट की बकाया राशि मांगने को लेकर हत्था थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक लड़की(17) के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।मामले में हत्था पुलिस को आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि इस दौरान चीखने-चिल्लाने पर लोगों की भीड़ जूट गयी। जिससे दुष्कर्म का प्रयास विफल रहा। पीडिता द्वारा एक लिखित आवेदन हत्था थाना को दिया गया है।जिसमें कहा है कि वह कल देर शाम पियर थाना क्षेत्र के एक हाट स्थित अपने दूकान से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपित अपने घर से निकल कर आया और गाली देने लगा। मना करने पर मारपीट करने लगा। साथ ही कपड़े फार कर नंगा कर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। चिल्लाने पर लोगो की भीड़ जुट गई। जिससे दुष्कर्म की शिकार होने से बच गयी। आवेदन में मनोज चौधरी एवं अन्य को आरोपित करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं हत्था थाना के अध्यक्ष शोहित यादव ने इस तरह की मामले से इनकार किया है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय की उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर टिप्पणी: संवैधानिक शासन के लिए एक स्पष्ट आह्वान

    इलाहाबाद उच्च न्यायालय की उत्तर प्रदेश की नौकरशाही पर टिप्पणी: संवैधानिक शासन के लिए एक स्पष्ट आह्वान

    दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत

    दिल्ली ओखला फेज-1 में सिलेंडर ब्लास्ट, दो लोगों की मौत