दिनदहाड़े टीचर के अपहरण का प्रयास, 3 गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। बादलपुर कोतवाली नोएडा के कचैड़ा गांव में एक महिला टीचर के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि कार सवार तीन आरोपियों ने महिला टीचर का अपहरण कर लिया। अनियंत्रित होकर पलटी कार की वजह से आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली संगीता (बदला हुआ नाम) दुरयाई गांव के एक स्कूल में टीचर है। वह स्कूल की गाड़ी में सवार होकर घर से बच्चों को पढ़ाने के लिए निकली थी। बताया गया है कि जब वह कचैड़ा गांव के पास पहुंची। गांव के बाहर झोपड़ी के पास एक ईको वैन ने उनकी स्कूल की गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवा लिया। जबरन संगीता को स्कूल की गाड़ी से उतार लिया और उसे ईको वैन में बैठा लिया। उधर, संगीता ने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ ने ईको वैन का पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा होता देख कार सवार युवक घबरा गए और ड्राईवर का कार से नियंत्रण हटा गया और कार पलट गई। घटना में चारों घायल हो गए। हालांकि, अपहरण के तीनों आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने ईको वैन को अपने कब्जे में लेकर तलाश शुरू कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मेरठ निवासी अंकेश भाटी पुत्र विजयपाल सिंह, हापुड़ निवासी अमित जाट पुत्र झुमेन्द्र सिंह और सिंभावली निवासी सेंकी नागर पुत्र शरण सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

बादलपुर कोतवाली प्रभारी का कहना है ​कि तीनों को कचैड़ा गांव की झोपड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए युवक महिला टीचर के पूर्व परिचित हैं। पुलिस का कहना है कि अंकेश भाटी महिला टीचर से प्यार करता है। एक तरफा प्यार में पागल अंकेश भाटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके अपहरण की योजना बनाई थी।

  • Related Posts

    नेपाल में ग्लेशियर झील फटने से आई बाढ़, भारत की बढ़ी टेंशन – हिमालय में 200 झीलों से खतरा
    • TN15TN15
    • August 29, 2026

     नई दिल्ली। बुधवार को नेपाल में ग्लेशियल लेक…

    Continue reading
      किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला : 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    जैतपुर। किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    • By TN15
    • August 29, 2026
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! CM शुभेंदु के आदेश पर पुलिस का एक्शन

    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ब्रिक्स से पहले भारत का ‘जैवलिन दांव’, अमेरिका से मिसाइल डील के पीछे क्या है रणनीति?

    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?

    • By TN15
    • August 29, 2026
    अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?

    ‘आरक्षण के साथ छेड़छाड़ होगा तो…’, JDU का दो टूक जवाब

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ‘आरक्षण के साथ छेड़छाड़ होगा तो…’, JDU का दो टूक जवाब

    ‘शुद्धिकरण करने वालों पर FIR हो’, राहुल गांधी ने खरगे के लिए मांगा न्याय

    • By TN15
    • August 29, 2026
    ‘शुद्धिकरण करने वालों पर FIR हो’, राहुल गांधी ने खरगे के लिए मांगा न्याय