धारदार हथियारों से हमला

किरतपुर। किरतपुर पुलिस द्वारा घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार और वाहनों को विवेचना में शामिल ना करने की पीड़ितों द्वारा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई है। पीड़िता संगीता पत्नी संजीव ने पुलिस अधीक्षक बिजनौर से मिलकर मु०अ०सं० 151/2025 में इस्तेमाल किये गए वाहन को सीज करने और धारदार हथियार को बरामद कर विवेचना में शामिल करने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने 7 जून की रात्रि नौ बजे नजीबाबाद थाना क्षेत्र गांव नारायणपुर कल्हेड़ी निवासी कामेन्द्र पुत्र भगवत, गोलू पुत्र नामालुम एंव चीकू, शनि, गौरव, आर्यन पुत्रगण कामेन्द्र एंव सोनम पत्नी घनश्याम दो मोटर साइकिलों-यूके 12 डी 3576 व होण्डा पेशन यूए 12, 0680 से ग्राम लच्छीरामपुर उर्फ सुल्तानपुर सादात आये। जिनके हाथों में लाठी डंडे, तबल, पाठल एंव कुल्हाड़ी थी, ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से संगीता के पति संजीव, सास व ससुर पर हमला बोल दिया। संगीता के पति संजीव, सास व ससुर गंभीर घायल हो गये थे। किरतपुर पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 151/2025 दर्ज किया गया था। पीड़िता संगीता ने पुलिस अधीक्षक बिजनौर को अवगत कराया है कि विवेचक द्वारा घटना में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल संख्या-यूके 12 डी 3576 व होण्डा पेशन यूए 12, 0680 सीज नहीं की गई है और ना ही घटना में इस्तेमाल हुये धारदार हथियार तबल, पाठल एंव कुल्हाड़ी को बरामद किया गया है। उक्त मुकदमे में अभियुक्तगण चीकू, शनि, गौरव, गोलू पकड़े गए, जबकि तीन अभियुक्त आर्यन, कामेन्द्र व सोनम फरार हैं, जो फैसले का दबाव बनाते हुये परिवार वालों को और गवाहों को डरा धमका रहे हैं और फैसले के लिए मजबूर कर रहे हैं और फैसला ना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घायलों का मेडिकल किरतपुर, बिजनौर व मेरठ अस्पतालों में हुये। जिन्हें विवेचना में शामिल किया जाना जरूरी है। पुलिस अधीक्षक को दिये पत्र में संगीता ने मांग की है कि वह किरतपुर पुलिस को आदेशित करें कि पुलिस मु० अ० सं० 151/2025 में दस्तावेजी सबूत मेडिकल, वाहन और धारदार हथियारों को सीज कर विवेचना में शामिल करें।

  • Related Posts

    सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

    सहारनपुर कलेक्ट्रेट के अंदर बनी मस्जिद को भारी…

    Continue reading
    CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    उत्तर प्रदेश की लखनऊ में आज 3 सितंबर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

    वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला