सारण में पुलिस पर लाठी डंडे से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

 सारण। बिहार में एक तरफ अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि वे किसी भी अपराध को अंजाम देने से नहीं हिचकते हैं तो दूसरी तरफ आम लोग भी अक्सर अपराध करने वाले लोगों का साथ देते हुए देखे जाते हैं। इस दौरान लोग पुलिस पर भी हमला करने से बाज नहीं आते हैं और अक्सर कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला कर देते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है सारण से जहां लोगों ने एक मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया और पुलिस के चंगुल से तीन अभियुक्त को छुड़ा लिया।
मामला सारण के मांझी थाना क्षेत्र के चकिया गांव की है। गुरुवार को छपरा के चकिया में पुलिस एक मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस पर लाठी डंडे से हमला कर दिया और अभियुक्तों को छुड़ा लिया। मामले में पुलिस ने 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
सारण के एसपी कुमार आशीष ने बताया कि मांझी थाना की पुलिस एक मामले की छानबीन करने पहुंची थी और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। पुलिस पर स्थानीय लोगों ने हमला कर अभियुक्तों को छुड़ा लिया। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद दस नामजद और दस अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने फ़िलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • Related Posts

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    • By TN15
    • July 10, 2026
    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार