आतिशी बनीं दिल्ली की शिक्षामंत्री, सौरभ भारद्वाज को मिला स्वास्थ्य मंत्रालय

सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने गुरुवार शाम राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री पद की शपथ ली, आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार में मंत्री नियुक्त किये गये हैं। दोनों ने गुरुवार शाम राजभवन में आयोजित किये गये शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद ही दोनों मंत्रियों को विभाग भी दे दिये गये। आतिशी को शिक्षा मंत्रालय दिया गया है। उनसे पहले यह विभाग मनीष सिसोदिया के पास था। आतिशी को बिजली और टूरिज्म डिपार्टमेंट भी दिये गये हैं जबकि सौरभ भारद्वाज को हेल्थ, पानी और उद्योग व शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को ही पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे स्वीकार किये थे। इसके बाद अरविंद केजरीवाल की सलाह पर आतिशी और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी मंजूरी भी दी थी।

कालकाजी से विधायक हैं आतिशी

आतिशी कालकाजी से विधायक हंै। वह मनीष सिसोदिया की शिक्षा टीम की प्रमुख सदस्य रही हंै। बता दें कि आतिशी ने 2019 में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि बीजेपी के उम्मीदवार गौतम गंभीर ने उन्हें हरा दिया था। वहीं आप पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। आतिशी कालकाजी से विधायक हैं। वह मनीष सिसोदिया की शिक्षा टीम की प्रमुख सदस्य रही हैं। बता दें कि आतिशी ने २०१९ में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि बीजेपी के उम्मीदवार गौतम गंभीर ने उन्हें हरा दिया था। वहीं आप पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भाद्वाज आप सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी थे।
ज्ञात हो कि दिल्ली कैबिनेट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कुल पांच मंत्री हैं। सीएम केजरीवाल के पास कोई भी विभाग नहीं है। शराब नीति घोटाले में गिरफ्तारी के बाद मनीष सिसोदिया ने इस्तीफा दे दिया। उनके पास कुल १८ विभाग थे। गत साल दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद उनके विभाग भी मनीष सिसोदिया को सौंप दिये गये थे। जैन के पास कुल ७ विभाग से जिन्हें बाद में सिसोदिया को दे दिया गया। सिसोदिया और सत्येंद्र जैन दोनों दिल्ली की

तिहाड़ जेल में बंद हंै।

आतिशी और सौरभ भारद्वाज को कैबिनेट में शामिल किये जाने से पहले मंत्री राज कुमार आनंद और कैलाश गहलोत मनीष सिसोदिया के इस्तीफे के बाद खाली हुए विभागों को संभाल रहे हैं। कैलाश गहलोत को वित्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के साथ-साथ कुछ विभाग, राजकुमार आनंद को दिये गये जो समाज कल्याण मंत्री भी हैं।

  • Related Posts

    पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल होने वाले…

    Continue reading
    आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!
    • TN15TN15
    • November 24, 2026

    पंजाब में वर्ष 2027 के लिए प्रस्तावित विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि