अरविंद की गिरफ्तारी पर Atishi और AAP कैंप का हल्ला बोल

अरविन्द केजरीवाल के गिरफ़्तारी के बाद से माहौल बदलने लगा था। जिसके बाद उनके पार्टी कार्यालय और घर पर भीड़ लगना चालू हो गया था। उनके
सभी समर्थको के साथ उनके काफी मंत्री भी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जिसमे उनका प्लान बीजेपी कार्यालय को घेराव करने का भी था जिसमे पुलिस ने उनके सभी कार्येकर्ता को बस में बैठा कर गिरफ्तार कर रहे थे और धारा 144 भी लागू कर दी थी जिसमे उनके पार्टी के कुछ मंत्री को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा​ कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने एक भी सबूत अभी तक पेश नहीं किया. जिस शरत के बयान पर सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी ने गिरफ्तारी की, उसने बीजेपी को चंदे दिए. सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आतिशी का दावा है कि केवल एक व्यक्ति अरविंदों फार्मा के शरत के कहने पर दिल्ली के सीएम को गिरफ्तार किया गया.इससे पहले शुक्रवार को मंत्री आतिशी ने सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी गिरफ्तारी के बाद कहा था कि, “दिल्ली सरकार पहले भी चल रही थी, और चलती रहेगी. अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम थे, दिल्ली के सीएम हैं और दिल्ली के सीएम रहेंगे. किसी भी संवैधानिक प्रावधान के लिए उन्हें इस्तीफा देने की आवश्यकता नहीं है. पूरा मंत्रिमंडल बरकरार है. प्रत्येक विभाग बरकरार है. आप सरकार कुशलतापूर्वक काम कर रही है.” दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) का विरोध प्रदर्शन दिल्ली में दूसरे दिन भी जारी है वही उनके मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को बीजेपी पर अरविंदो फार्मा और उसकी सहायक कंपनी से 55 करोड़ रुपये चंदा लेने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जब तक उन्होंने चंदा नहीं दिए, तब तक ईडी ने उन्हें जेल में रखा. चंदा देते ही शरत चंद्र को पहले जमानत मिली और उसके बाद वो सरकारी गवाह बन गया. उसी के बयान के आधार पर ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की है. इसका पर्दाफाश 21 मार्च को हो गया. और बात करे तोदिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है. शनिवार को भी शहीद पार्क में आप के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे और बीजेपी के शीर्ष नेताओं का पुतला जलाएंगे. दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी की ओर से नौ समन जारी होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल का पूछताछ में शामिल न होने के बाद जांच एजेंसी ने गुरुवार देर शाम को उनके आवास पर 10वां समन लेकर पहुंची. ईडी ने सीएम से कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया और ईडी मुख्यालय ले आई. शुक्रवार को ईडी ने दिल्ली के सीएम को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया.

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया