Atiq Ahmed Murder : अतीक अहमद की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, दी ये सख्त चेतावनी

Ashraf Ahmed Murder: प्रयागराज (Prayagraj) में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने राज्य की कानून व्यवस्था पर पहली प्रतिक्रिया दी है.

Atiq Ahmed Murder Case: अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मंगलवार को पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए. इस दौरान उन्होंने हत्याकांड के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर पहली प्रतिक्रिया दी. वहीं मुख्यमंत्री ने सख्त चेतावनी भी दी है. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि अब माफिया किसी को डरा नहीं सकता है.

सीएम योगी ने कहा, “यूपी में निवेश करने वालों के एक-एक पूंजी की सुरक्षा की जायेगी. यूपी में एक कालखंड ऐसा भी आया जब यूपी के पहचान को खत्म कर दिया गया. यूपी के प्रगति किसी से छिपी नहीं है. कानपुर कभी कपडा उघोग का केन्द्र था. फिर से यूपी की पहचान वापस आ रही है. अब यूपी में बेहतरीन कनेक्टिविटी है.” दरअसल, सीएम योगी लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे.

सपा को याद दिलाई ये बात

मुख्यमंत्री ने कहा, “2017 से पहले यूपी की कानून व्यवस्था बदतर थी. अब माफिया किसी को डरा नहीं सकता है. अब यूपी के किसी जनपद में दंगा नहीं होता है. हमारी सरकार ने यूपी को दंगामुव्त किया. यूपी में अब कानून का राज है. अब माफिया किसी को धमका नहीं सकता है. छह साल में कोई कर्फ्यू नहीं लगा है. यूपी में अब कानून का राज है. पहले यूपी में रोजाना दंगा होता था.”

बता दें कि अतीक अहमद और अशरफ अहमद की सरेशाम गोली मारकर बीते 15 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी. गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई एवं पूर्व विधायक अशरफ की शनिवार देर रात करीब 10 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के समय अतीक और अशरफ को पुलिस चिकित्सा जांच करवाने के लिये अस्पताल लेकर जा रही थी.

  • Related Posts

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    राजनीति में आए दिन ऐसे बदलाव देखने को…

    Continue reading
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    • By TN15
    • June 19, 2026
    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा