एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने पुरुषों के 57 किलोग्राम इवेंट के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को चित्त कर दिया। मुकाबला आखिरी मिनट तक रोमांचक बना रहा, जिसमें अमन ने नॉर्थ कोरिया के चोंग सोंग को 11-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है. यह 2026 एशियन गेम्स में भारत का 20वां और कुश्ती में कुल दूसरा गोल्ड मेडल है। यह अमन सहरावत का एशियन गेम्स में पहला गोल्ड मेडल है. 2022 के एशियाई खेलों में उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा था।

कुश्ती का मुकाबला 6 मिनट तक चलता है, जिसमें तीन-तीन मिनट के 2 राउंड खेले जाते हैं। अमन ने 2-0 से शुरुआती बढ़त हासिल कर ली थी और पहले 3 मिनट समाप्त होने तक भी अपने कोरियाई प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे थे। मगर चोंग सोंग ने अगले 3 मिनट में दिखाया कि वह क्यों वर्ल्ड नंबर-1 हैं. उन्होंने मुकाबले के चौथे और पांचवें मिनट को पूरी तरह डोमिनेट किया, जबकि अमन सहरावत थके हुए नजर आने लगे थे।

 आखिरी मिनट में पलटा मैच

जब मुकाबले में सिर्फ एक मिनट बचा था, तब चोंग सोंग को अमन पर 7-6 की बढ़त हासिल थी. जिस तरह नॉर्थ कोरियाई पहलवान आक्रामक रुख दिखा रहा था, उससे लग रहा था कि अब अमन सहरावत पिछड़ते चले जाएंगे। मगर आखिरी एक मिनट में चोंग सोंग अपनी ही आक्रामकता में फंसते चले गए, जिसका फायदा अमन को मिला।

आखिरी मिनट में अमन ने अपने विरोधी पहलवान के टेकडाउन के प्रयास पर काउंटर अटैक किया और जवाब में उसे ही मैट पर पटकते हुए 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिए। इसी बीच नॉर्थ कोरियाई खेमे ने रेफरी के फैसले को चैलेंज भी किया, लेकिन वह उन्हीं पर उल्टा पड़ा. अंत में अमन सहरावत ने 11-7 से जीत दर्ज की।

भारत के पास 20 गोल्ड मेडल

अमन सहरावत ने भारत को एशियन गेम्स में 20वां गोल्ड मेडल दिलाया. अब तक 2026 एशियन गेम्स में भारत ने 20 गोल्ड, 26 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं. भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक कुल मिलाकर 82 पदक जीत लिए हैं और मेडल टेबल में भारत पांचवें स्थान पर है।
  • Related Posts

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत के साथ न्यूजीलैंड…

    Continue reading
    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने