धार्मिक श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ अष्टयाम यज्ञ

राजापाकर। संजय श्रीवास्तव ।

-सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में गूंजे भक्ति के स्वर

राजापाकर प्रखंड अंतर्गत बाकरपुर पंचायत के बाकरपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण में अष्टयाम यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। यज्ञ का आयोजन आचार्य अजय झा एवं पूर्व मुखिया दीपक सिन्हा के मार्गदर्शन में विधिपूर्वक सम्पन्न हुआ। पूरे यज्ञ परिसर में “हरे कृष्णा हरे राम, गौरी शंकर जय हनुमान” जैसे मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय हो उठा। ग्रामीणों ने पूरे श्रद्धा भाव से यज्ञ में भाग लिया और पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन के यजमान संजू श्रीवास्तव, बबलू श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव, प्रिंस श्रीवास्तव, रविंदर सिंह, अंजू श्रीवास्तव और
अभिषेक गोलू रहे।
कार्यक्रम में हरेंद्र साह, तेज नारायण सिंह, अमन श्रीवास्तव, बंटी कुमार, राजू वर्मा, अजय वर्मा, सोनाली कुमारी, राजेंद्र सिंह, सन्नी श्रीवास्तव, दिनेश पासवान, सुभाष राय, अजीत गोलू, विक्की कुमार, श्रेयम कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह आयोजन गांव में सौहार्द और धार्मिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में युवा वर्ग की अहम भूमिका रही।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?