69वां रेल सप्ताह समारोह आयोजित

-उत्कृष्ट सेवा के लिए 53 रेलकर्मियों को मिला मंडल रेल प्रबंधक स्तरीय पुरस्कार
-सोनपुर मंडल को पूर्व मध्य रेल से मिली 8 शील्ड -अधिकारियों-कर्मचारियों के योगदान को सराहा गया

सोनपुर। सोनपुर मंडल मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित ’69वां रेल सप्ताह समारोह-2024′ में मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए 53 रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान मंडल की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में आयोजित समारोह में सोनपुर मंडल को कुल 8 शील्ड प्राप्त हुई हैं। उन्होंने इसे मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पित योगदान का परिणाम बताया।

अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी रेलकर्मियों को बधाई दी और कहा कि “पुरस्कार हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं, साथ ही हमारे कर्तव्यों के प्रति सजग बनाए रखते हैं।”

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी इस कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सोनपुर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मंजू सूद, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुमन कुमार तांती, विभिन्न विभागों के अधिकारी, यूनियन व एसोसिएशन पदाधिकारी, रेलकर्मी और स्काउट व गाइड के सदस्य उपस्थित थे। स्काउट व गाइड द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। समारोह का आयोजन कार्मिक विभाग द्वारा किया गया और इसका समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में लूट की फर्जी कहानी का खुलासा, संपत्ति हड़पने की साजिश रचने वाला आरोपी देवघर से गिरफ्तार

    मुजफ्फरपुर। जिले के कांटी थाना क्षेत्र में पुलिस…

    Continue reading
    पीएमसीएच के सर्जरी विभाग में सह प्राध्यापक बने डॉ. गोपाल पासवान

    पटना। बिहार स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना जारी होने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

    • By TN15
    • July 4, 2026
    Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

    प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

    • By TN15
    • July 4, 2026
    प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

    चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

    • By TN15
    • July 4, 2026
    चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • July 4, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    • By TN15
    • July 4, 2026
    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

    • By TN15
    • July 4, 2026
    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’