चुनाव नजदीक आते ही छाने लगा धर्म परिवर्तन का मामला

 चंपारण। विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है और एक बार फिर बिहार में धर्म परिवर्तन का मामला छाने लगा है। अभी बक्सर में धर्म परिवर्तन का मामला थमा भी नहीं था कि एक बार फिर पूर्वी चंपारण में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। मामला पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल अनुमंडल क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि प्रखंड क्षेत्र में अब तक करीब पांच से अधिक लोगों ने हिंदू धर्म को छोड़ कर धर्म परिवर्तन कर लिया है।
बताया जा रहा है कि पकड़ीदयाल अनुमंडल क्षेत्र के मधुबन, चैता, कटास, मझार, बहुआरा, राजेपुर, तेतरिया समेत कई गांवों में दर्जनों की संख्या में लोगों ने धर्म परिवर्तित किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दलित, अतिपिछड़े वर्ग के लोगों को ईसाई मिशनरी अपना सॉफ्ट टार्गेट बनाते हैं और प्रत्येक रविवार को प्रार्थना के नाम पर एक जगह जमा होते हैं। इस दौरान वे लोगों को तरह तरह के प्रलोभन देते हैं और उनका धर्म परिवर्तन करवाते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि महिलाओं और बच्चों को टेम्पो में बैठा कर एक नवनिर्मित चर्च में ले जाते हैं।
लोगों ने बताया कि पहले ऐसा नहीं होता था लेकिन आज कल इनकी गतिविधि बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि सबसे पहले गांव के ही एक चिकित्सक उपेंद्र यादव ने क्रिश्चन धर्म अपनाया था और उन्होंने अपने घर के बगल में दो कट्ठा जमीन भी चर्च के लिए दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को शामिल करवाया। लोगो ने बताया कि अकेले सिरहा पंचायत में करीब 20 से 25 लोगों ने ईसाई धर्म ग्रहण किया है जबकि अनुमंडल क्षेत्र में यह संख्या पांच सौ के पार चला गया है। वहीं एक अन्य व्यक्ति गणेश राम ने बताया कि उन्होंने काफी पहले क्रिस्चन धर्म अपनाया था लेकिन उन्होंने हिंदू धर्म में वापसी कर ली।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम