गोपालगंज आते ही यूपी की ‘बंटी बबली’ के चक्कर में फंस गया शख्स

बिहार की 4 लेडी कॉन्स्टेबल थी सामने

 गोपालगंज। उत्तर प्रदेश का एक शख्स बिहार के गोपालगंज आते ही ‘बंटी बबली’ के चक्कर में चार लेडी कॉन्स्टेबल के चंगुल में फंस गया। युवक बाइक पर सवार था। उसने अपनी बाइक पर दो ड्रम बांध रखे थे। चारों लेडी कॉन्स्टेबल ने उसके दोनों ड्रम की तलाशी ली तो ड्रम में रखे करीब 450 पैकेट यूपी निर्मित देसी शराब मिली। इस मामले में कार्रवाई करते हुए तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग की टीम ने कोन्हवा मोड़ के समीप की है।
उत्पाद अधीक्षक अमितेश झा ने बताया कि यूपी से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की लगातार तलाशी ली जा रही है। इसी तलाशी के दौरान एक्साइज विभाग की चार महिला कॉन्स्टेबल की ड्यूटी कुचायकोट के कोन्हावा मोड़ के पास लगाई गई थी। गाड़ियों की जांच के दौरान एक यूपी के नंबर का बाइक तेजी से गोपालगंज शहर की तरफ बढ़ रहा था।
उत्पाद विभाग की टीम को जब इस बाइक सवार पर शक हुआ तो उसने बाइक को रोककर उस पर रखे दो नीले रंग के ड्रम की जांच की। इस ड्रम को काटकर इसे बॉक्स की तरह बनाया गया था। ड्रम के अंदर 90 लीटर यूपी निर्मित देसी शराब ‘बंटी बबली’ को छिपा कर रखा गया था।
उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ड्रम में 450 पैकेट यूपी की देसी ‘बंटी बबली’ शराब को छिपा कर रखा गया था। इसकी गोपालगंज में जगह जगह होम डिलीवरी करने की तैयारी थी। इस मामले में उत्पाद विभाग ने यूपी के कुशीनगर जिले के तरैया सुजान निवासी गिरिराज यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तस्कर से बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है।बता दें, गोपालगंज में लगातार शराब की बरामदगी को लेकर छापामारी की जा रही है। बावजूद इसके शराब तस्कर शराब की तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं।

  • Related Posts

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading
    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    जमुई मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर लें निर्णय CJI 

    चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर लें निर्णय CJI 

    स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी!

    स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी!

    आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा 

    आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा